‘राजस्थान मिशन-2030’ सुझाव बैठक हुई आयोजित

सिरोही(हरीश दवे),

‘राजस्थान मिशन-2030’ के अन्तर्गत रोजगार विभाग और राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम, सिरोही ने रोजगार एवं कौशल क्षेत्र से संबंधित इन्टर्नस्, ट्रेनिज् एवं एच आर मैनेजर्स आदि हितधारकों से संवाद कार्यक्रम जिला रोजगार कार्यालय (माॅडल कॅरियर सेन्टर),सिरोही में आयोजित किया गया। इसमें औद्योगिक प्रतिनिधियों, 15 युवा संबल इन्टर्न, 12 आर एस एल डी सी ट्रेनीज् व 4 ट्रेनर व युवाओं से सुझाव लिए गए।  जिला रोजगार अधिकारी राजुसिंह चैहान ने बताया संवाद कार्यक्रम में रोजगार विभाग से जुडे प्रतिनिधियों एवं हितधारकों से प्राप्त सुझावों को विभागीय स्तर पर ‘राजस्थान विजन दस्तावेज-2030’ हेतु भिजवाया जाएगा। जिसका उद्देश्य राजस्थान को वर्ष 2030 तक देश का अग्रणी राज्य बनाना है।माॅडल कॅरियर सेन्टर के राहुल पारीक, यंग प्रोफेशनल ने प्रतिभागियों को आॅनलाईन सुझाव सब्मिट करने संबंधित सम्पूर्ण प्रक्रिया को डेमोनेस्ट्रेशन (डेमों) देकर अधिकाधिक सुझाव भेजने हेतु प्रोत्साहित किया। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के  प्रवीण कुमार (जिला कौशल समन्वयक) ने ट्रेनीज् को कौशल प्रशिक्षण सम्बंधित सुझाव देने हेतु प्रेरित किया। उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु डीडीयू-जीकेवाई के मनीष सुथार, रोजगार विभाग के राजेन्द्रसिंह देवडा, भरत कुमार, गजानंद कनवाडिया, जगदीश रावल व चन्दूलाल का विशेष सहयोग रहा।श्रम कल्याण कार्यालय की ओर से लिए गए सुझाव इसी प्रकार राजस्थान मिशन -2030 अभियान के लिए श्रम कल्याण विभाग द्वारा हितधारकों के साथ गहन परामर्श के संबंध में विगत 28 अगस्त से एक सितम्बर तक लगातार बैठके आयोजित कर व्यापार मण्डल एसोशियन सिरोही व टैक्सी यूनियन सिरोही ,भारतीय पत्थर घडाई एवं निर्माण मजदूर संघ पिण्डवाडा एवं सचिव/अध्यक्ष राजस्थान निर्माण व नरेगा मजदूर संघ जोधपुर संभाग रेवदर के साथ विभाग के जिला श्रम कल्याण अधिकारी गजराजसिंह द्वारा श्रम विभाग से संबंधित गहन परामर्ष किया गया एवं हितधारकों से सुझाव लिए गए।

Share.
Leave A Reply