रिपोर्ट सुरेश पुरोहित
मेवाड मित्र मंडल की ओर से मुंबई में राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का हुआ भव्य स्वागत.
राष्ट्रनिर्माण के लिए संघ का बड़ा योगदान-कटारिया
राज्यपाल कटारिया का राजनीतिक सफर बेदाग रहा -लोढ़ा
मुंबई: दक्षिण मुंबई क्षेत्र के हिंदी विद्या भवन सभागार मे मेवाड़ मित्र मंडल संस्था के बैनर तले व सयोंजक के नेतृत्व मे नागरिक अभिनन्दन किया गया! समारोह मे असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का मुंबई में पहली बार आगमन पर राजस्थानी समाज द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया।जिसमे विशेष अतिथि केबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा,प्रवासी राजस्थानी समाज के नेता पुर्व मंत्री राज के.पुरोहित थे।
इस अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि ये पद आज है कल नहीं रहेगा।बीजेपी आज जीस मुकाम पर ख़डी है तो वह श्रेय राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को जाता है! संघ राष्ट्रनिर्माण,देशभक्ति के साथ समर्पण की भावना वाला संगठन है और ये बीजेपी की जागिरी नहीं है ।संघ के सेवक जाति धर्म के चक्र में विश्वास नहीं करता कठिन परिश्रम करने का ही उसकी कुंजी है! विरोधी संघ को क्या जानेगा राष्ट्र निर्माण के लिए संघ ने बहुत बड़ा बलिदान दिया है,और संघ का सेवक बनने के लिए घर को त्याग कर जाति से उपर उठकर शौक मौज,परिवार सभी त्यागना पड़ता है उन्होंने कहा की मोदीजी जीस प्रकार देश व विदेश मे अपना डंका बजाया है जो की उनके साथ ईश्वरीय शक्ति का सहारा लगता है।जो 18 घंटे देश की भलाई के लिए काम करने मे लगे रहते कोई साधारण इंसान नहीं हे। देश की साख दुनिया में सबसे ऊपर लाए और राज के.पुरोहित ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के बारे में जानकारी देते हुए कहा की कटारिया जमीन से जुड़े हुए व मँझे नेता रहे। ओर वह अपने राजनीती सफर मे बेदाग रहें है आप ने राजस्थान मे संघ के सेवक बनकर बतौर काम किया और राजनीति मे सफल राजनेता रहें और गृहमंत्री विरोधी पार्टी के नेता बतौर आपने राजस्थान की जनता की आवाज बन मामले उठाए गहलोत सरकार के अत्याचार को सदन और राज्य में उठाया पेपर लीक का मामला उठाकर मेवाड़ का मान बढ़ाया!
इसी कड़ी मे केबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने अपने उद्धबोधन मे कहा की राज्यपाल के राजनिति जीवन पर प्रकाश डालकर बताया की हम कटारिया साहब का सम्मान करने इकट्ठे हुए है किंतु हम उनका क्या सम्मान करें जो खुद एक सम्मान है! उन्होंने इस युग मे राजनीती सफर मे आठ बार विधानसभा सदस्य व एक बार लोकसभा सदस्य बनकर जनता की सेवा की वह उनके राजनीतिक सफर का शानदार उपलब्धि रही है ओर उन्होंने राजनीती सफर मे अपने चरित्र पर कभी दाग लगने नहीं दिया,उन्होंने समय समय पर विधानसभा मे पेपर लिक का मामला हो या जनता की अन्य समस्या हो बड़े शानदार तरिके से रखकर राजस्थान की जनता को न्याय दिलाने का काम किया है, गुलाबचंद कटारिया जी का विधानसभा मे अपना अंतिम भाषन दिल को छू लेने वाला रहा था!
इसी क्रम मे समाजसेविका लेखिका मंजु मंगलप्रभात लोढ़ा ने कविता पाठ कर महाराणा प्रताप को याद किया,राजस्थानी समाज के बारे मे उन्होंने बताया की राजस्थानी समाज मेहनती और ईमानदार होते है। जहा कमाते वहा विकास भी करते।
इस कार्यक्रम मे केबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा,पूर्व मंत्री राज के. पुरोहित,संघ के गुणवंत कोठारी,मंजू लोढ़ा,अनीता कटारिया, भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीसी डांगी,आयोजक चंद्रशेखर पालीवाल (पालीवाल & सन्स) ने सभी अतिथियों का सत्कार किया व नवलमल सुराणा की और से सभी मेहमानों का स्वागत किया गया!इस दौरान पालीवाल ब्राह्मण समाज मुंबई की और से अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गणपत कोठारी, बाबूलाल बाफना,प्रशांत झवेरी,उत्तम शाह,कुमार बोहरा,उद्योगपति नंदकिशोर पुरोहित,पूर्णाशंकर जोशी, पत्रकार कृपाशंकर दवे,राजेश सोनी,भरत जैन,अशोक जोशी,विनोद बागोरा,बीजेपी नेता भीमसिंह चौहान,सुमेरसिंह झाला,बाबूलाल जोशी, मनीष पालीवाल,दिलीप प्रजापत,मोहनलाल घांची,राजू जैन,केशुलाल धाकड़,विनोद वडाला समेत सैकड़ो प्रवासी मौजूद रहें!अभिनन्दन समारोह मे इटार मोबाइल कंपनी के मुख्य प्रबंधक करनाराम माली ने राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को राजस्थानी साफा पहनाकर सत्कार किया! मंच संचालन मनीष पालीवाल व बाबूलाल ने किया।

