संत रविदास महाराज की प्रतिमा का किया अनावरण
सिरोही(हरीश दवे) ,
नगर परिषद सिरोही की ओर से ईदगाह रोड पर पुराना शहरी स्वास्थ्य केन्द्र के पास स्थित चैराहा पर सर्किल निर्माण एवं संत सिरोमणि रविदास महाराज की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सलाहकार एंव विधायक संयम लोढा द्वारा शनिवार को सांय किया गया।
विधायक संयम लोढा ने कहा कि संत रविदास महराज वाराणसी में जन्में उनकी भक्ति के कारण उन्हें पूरे देश में पूजे जाते है । उन्होंने उनकी जीवनी पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि संत सिरोमणि रविदास महाराज को गुरु रैदास भी कहते थे। वें मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु थे। इन्हें संत शिरोमणि सत गुरु की उपाधि दी गई है। इन्होंने जात पात का घोर खंडन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि सिरोही के चिन्हित करीब सभी चैराहों का सौंदर्यकरण किया जा रहा है तथा महापुरूषों की प्रतिमा लगाई जा रही है। जिससे आज की युवा पीढी इन महापुरूषों से शिक्षा ग्रहण कर सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सिरोही की कई बावडियो व पार्को का सौदर्यकरण एवं सुदृढीकरण किया गया और किया जा रहा है तथा पर्यटकों की दृष्टि वाडा खेडा जोड को अभ्यारण्य बनाया जाकर सिरोही को पर्यटन के क्षेत्र में उभरेगा। उन्होंने सिरोही में किए गए एवं किए जा रहें विकास कार्यो की जानकारी दी। इस मौके पर नगर परिषद के सभापति महेन्द्र मेवाडा ने भी नगर परिषद की ओर से किए जा रहें विकास कार्यो एवं विधायक संयम लोढा के अथक प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में संत नागपुरी महाराज, उप सभापति जितेंद्र सिंघी,नगर परिषद के आयुक्त सुशील कुमार पुरोहित, पूर्व जिला प्रमुख अनिता बाकोलिया , हरीश राठौड, तेजाराम मेघवाल, प्रकाश प्रजापति, पार्षद जितेंद्र ऐरन, ईश्वर सिंह, धनपत सिंह राठौड़, मारूफ हुसैन, प्रकाश मेघवाल, राजेंद्र राणा, तेजाराम, भरत धवल, अनिल सगरवंशी, अनिल चैहान, निर्मला जाटोलिया, सुधांशु गौड़, सहवृत पार्षद सुन्दर देवी, समाज सेवी प्रकाश प्रजापति, प्रवीण जाटोलिया एवं प्रबुद्ध नागरिकगण उपस्थित रहे।
