*पैसा बचाकर अपने बच्चो को कॉलेज तक पढाओ, आत्म निर्भर बनाओ- संयम लोढा*

*विधायक संयम लोढा ने रोवाडा में सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया*

सिरोही(हरीश दवे),

आज के समय में शिक्षा के महत्व को ध्यान में रखते हुए सिरोही में अनेकोकॉलेज खुलवाये है। इन कॉलेजो को खोलने का महत्व तभी सार्थक होगा जब हम अपने बच्चो को कॉलेज तक पढाई करवायेगे। पैसा बचाकर अपने बच्चो को कॉलेज तक पढाओ, शिक्षित होने के बाद हमारा बच्चा आत्मनिर्भर बनता है। यह बात विधायक संयम लोढा ने रोवाडा ग्राम पंचायत के मीणा बस्ती में सामुदायिकभवन के शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

विधायक संयम लोढा ने कहां कि हमे अपने बच्चे को वकील बनाना है तो लॉकॉलेज, डॉक्टर बनना है तो मेडिकल कॉलेज, पंडित बनाना है तो संस्कृत कॉलेज सभी इसलिए खोले है ताकि सिरोही का हर बच्चा उच्च शिक्षा ग्रहण करे। आज हम थोडी विपरित परिस्थितियों को बावजूद अपने बच्चो को पढायेगा तो आने वाले समय में हम बेहतर जीवन जी सकेगे। विधायक संयम लोढा ने श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए कहां कि श्रीकृष्ण ने विपरित परिस्थतियों में जीना सिखाया है। श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ था, हम से किसी का भी जन्म जेल में नही हुआ है। श्रीकृष्ण ने विपरित परिस्थितियों में जन्म लेने के बाद भी हमेशा प्रेम का संदेश दिया है। श्रीकृष्ण ने चारो तरफ प्रेम की खुश्बूफैलाई है। हमारे बच्चो को श्रीकृष्ण के बारे में पढना चाहिए, उनके जीवन के आधार को जो व्यक्ति समझ जाएगा वह जीवन में कभी हार नही मानेगा, कभी हताश नही होगा।

विधायक संयम लोढा ने कहां कि रोवाडा ग्राम पंचायत के लोगो ने जब जब जो भीकार्य के लिए मुझे अवगत कराया, मैने अपनी प्राथमिकता के साथ उस कार्य कोपूरा करने की कोशिश की है। आगे भी आपका आशीर्वाद रहा तो रोवाडा पंचायतमें अन्य विकास कार्य करवाउंगा।सामुदायिक भवन बनने का सबसे अधिक लाभ ग्रामीणो को मिलेगा, सामुदायिक भवन बनने से ग्रामीण जन अपने सामाजिक कार्यक्रम के साथ अन्य गतिविधियों को भी इसमें संचालित कर सकेगे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक लोढा को सिरोही की तलवार भेंट की।

इस अवसर ब्लॉक अध्यक्ष शिवगंज रताराम देवासी, सरपंच रोवाडा परबत सिंह, महिला ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रा मीणा, पंचायत समिति सदस्य लसादेवी देवासी सहित सैकडो ग्रामीण जन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन हरीश मीणा ने किया।

Share.
Leave A Reply