भाजपा परिवर्तन यात्रा को लेकर सिरोही विधानसभा क्षेत्र में बाटी जिम्मेवारी,
जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने बूथ लेवल तक दी जिम्मेवारी,
सिरोही(हरीश दवे),
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने प्रदेश के निर्देशानुसार सिरोही विधानसभा में परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए विधानसभा समिति एवम महिला मोर्चा की जिला समन्वय समिति की घोषणा की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि ओटाराम देवासी को यात्रा का विधानसभा का संयोजक,दलीप सिंह माड़नी को विधानसभा सहसंयोजक ,नारायण देवासी व बाबू सिंह माकरोड़ा को स्वागत प्रमुख,जय सिंह राव को कार्यक्रम प्रमुख,हसमुख मेघवाल व विसन सिंह को सभा प्रमुख,हार्दिक देवासी को वाहन प्रमुख,लोकेश खंडेलवाल को प्रचार प्रसार प्रमुख,मांगू सिंह व प्रेमाराम देवासी को रूट प्रमुख,जितेंद्र खत्री व जबर सिंह को आवास प्रमुख ,अरुण ओझा को भोजन प्रमुख,चंपत खंडेलवाल को मीडिया प्रमुख,जीवन पुरोहित को सोशल मीडिया प्रमुख,परीक्षित खरोर को प्रशासनिक प्रमुख,दीपाराम को कार्यालय एवं मॉनिटरिंग प्रमुख,परमवीर सिंह को अतिथि प्रमुख,सुरेश कुमार प्रजापत को डॉक्यूमेंटेंशन प्रमुख, गोपाल माली को युवा संयोजक,हेमलता पुरोहित व दमयंती डाबी को महिला संयोजक,हितेंद्रपाल सिंह को मोर्चा यात्रा प्रभारी की जिम्मेदारी सौपी गई।इसी तरह महिला मोर्चा की जिला समन्वय समिति में अंशु वशिष्ठ को जिला सयोजक,हेमलता पुरोहित को सिरोही विधानसभा सयोजक, मनी बेन व उषा गहलोत को विधानसभा सहसंयोजक,बाल्की देवी को पिंडवाड़ा विधानसभा संयोजक, सज्जन कुंवर व जोशना देवी को विधानसभा सहसंयोजक, बबीता मखीजा को रेवदर विधानसभा संयोजक, बृजेशवरी उपाध्यक्ष व किकी देवासी को विधानसभा सहसंयोजक नियुक्त किया गया।
