नांदिया के सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित।

V24न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिण्डवाड़ा – सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया गाँव में गुरुवार 31 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नांदिया के प्रधानाचार्य डॉ रमेश कुमार खण्डेलवाल का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित हुआ।

स्थानीय विद्यालय के शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रमेश कुमार को पीईईओ नांदिया के सभी विद्यालयों के शिक्षकों के साथ अन्य क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों, ग्राम पंचायत के स्टाफ एवं ग्रामीणों द्वारा फूलमाला पहनाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। इस कार्यक्रम में बाहर से आये अथितियों का स्थानीय विद्यालय के स्टाफ एवं विद्यार्थियों द्वारा स्वागत किया गया। इसी के साथ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य का बैण्ड बाजे के साथ धूमधाम से स्थानीय गाँव में जुलूस निकाला गया।

इस सेवानिवृत्ति कार्यक्रम के अवसर स्थानीय विद्यालय के स्टाफ में हनवंत सिंह राठौड़, सज्जन सिंह देवड़ा,लक्ष्मण सिंह, नारायण लाल प्रजापत, मंजीत सिंह, धनराज लोहार ,गुरुदीन वर्मा, गजेन्द्र गिरी,सूरज कुमार सोनी, दुष्यंत सिंह, सुशीला कुंवर, सांकलाराम देवासी, रमेश कुमार खोटिन, विक्रम कुमार गर्ग समेत बालिका सरकारी स्कूल के जयंतीलाल माली ,गणेश कुमार गुर्जर, नरेन्द्र सिंह समेत समस्त स्टाफ के अतिरिक्त ग्राम पंचायत के सरपंच विजय सिंह , उपसरपंच सुजाराम प्रजापत, ग्राम सचिव एवं रोजगार सहायक के साथ साथ भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में राजस्थान शिक्षक संघ(प्रगतिशील)प्रदेश उपाध्यक्ष हनवंत सिंह मेड़तिया और पाली सम्भाग मंत्री जगदीश कुमार खण्डेलवाल जी मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply