*सैकडो आदिवासी मिले विधायक लोढा से, कलक्टर ने बिलानाम भूमि की निलामी को किया निरस्त*

*आदिवासियों ने पुश्तैनी जमीन की निलामी को निरस्त कराने पर विधायक लोढ़ा का जताया आभार* 

सिरोही(हरीश दवे),

आबूरोड मीन तलेटी ग्राम पंचायत क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने को लेकर जिला कलक्टर सिरोही द्वारा 31 अगस्त को निलामी रखी गई थी। 31 अगस्त को निलामी की तारिख नजदीक आते देख मीन तलेटी व आसपास सैकडोआदिवासी व जनप्रतिनिधि सिरोही सर्किट हाउस पहुंचकर सिरोही विधायक संयम लोढा से मिले और लोढा को पूरे मामले से अवगत कराया।

आदिवासियों ने लोढाको बताया कि क्षेत्र में कोई भूमि खाली नही है, सभी पर आदिवासी परिवार बरसो से काबिज है और खेती भी कर रहे है। ऐसे में यदि निलामी आहुत की जाती है इसका असर सैकडो आदिवासी परिवारों पर पडेगा इस पर सिरोही विधायक संयमलोढा ने पूरे मामले को समझने के बाद जिला कलक्टर भंवरलाल को पूरे प्रकरणसे अवगत कराकर आदिवासियों की जन भावनाओं को ध्यान मेें रखते हुए निलामीको स्थायी रूप से निरस्त करने की मांग की जिस पर जिला कलक्टर ने तत्कालप्रभाव से मौके पर ही निलामी आदेश को निरस्त करने की घोषणा कर आदेश जारीकिये।

निलामी आदेश निरस्त होने की सूचना मिलने पर तलेटी व आसपास के आदिवासियों व जनप्रतिनिधियों ने विधायक संयम लोढा का आभार जताते हुए कहां कि विधायक संयम लोढा ने आदिवासियों की जन भावनाओं को समझने के बाद उनकी समस्या का समाधान तुरंत निकलवाया। इसके लिए समस्त आदिवासी समाज विधायकलोढा का आभारी है।

मामले के अनुसार जिला कलक्टर सिरोही ने ग्राम पंचायत तलेटी के ग्राम तलेटी को पर्यटन की सम्भावना को देखते हुए विकसित करने को लेकर 11 जुलाई2023 को ग्राम पंचायत तलेटी के 74 कुल रकबा 86.7452 हैक्टेयर भूमि कोनिलाम करने के आदेश जारी किये गये थे। उक्त क्षेत्र की निलामी 16 अगस्त को रखी गई थी।

निलामी की जानकारी मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र के आदिवासियों ने इसका विरोध किया और इस संबंध में जनप्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर से मुलाकात की जिसके बाद जिला कलक्टर ने निलामी की तिथि आगे बढाकर निलामी 31 अगस्त को रखी।

निलामी की दिनांक नजदीक आने पर सैकडो आदिवासीपूर्व विधायक लालाराम गरासिया, तलेटी का सरपंच भीखाराम गरासिया, जाम्बुडीसरपंच प्रतिनिधि सकराराम ने विधायक संयम लोढा से सिरोही सर्किट हाउस में मुलाकात कर आदिवासियों की भावनाओं से अवगत कराकर निलामी को रोकने की मांग की। जिस पर विधायक संयम लोढा ने सर्किट हाउस में जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल को आदिवासियों के पूरे मामले से अवगत कराया ।

जिसके बाद जिला कलक्टर सिरोही ने 29 अगस्त की शाम निलामी की सूचना निरस्त करते हुए आदेश जारी किये कि राजस्थान औद्योगिक क्षेत्र आवंटन नियम, 1959 के नियम 3 ख के तहत पर्यटन इकाईयों के लिए आरक्षित खसरों की निलामी हेतु इस कार्यालय द्वारा जारी निलामी ईश्तिहार क्रमांक / प. 12 ( 3 ) ( 66 ) राजस्व / 2020 / 3213-3225 दिनांक 11.07.2023 एवं क्रमांक / प. 12 (3) (66) राजस्व / 2020 / 4002-4015 दिनांक 14.08.2023 के द्वारा दिनांक 31.08.2023 को रखी गई निलामी के क्रम में प्राप्त विभिन्न आपत्तियों तथा उक्त आपत्तियों के क्रम में उपखण्ड अधिकारी, आबूरोड से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर उक्त निलामी को निरस्त किया जाता। इस अवसर पर पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, तलेटी सरपंच भीखाराम गरासिया, जाम्बुडी सरंपच केली बाई, रेशमाराम, जेठाराम नाना, पूनाराम गरासिया, पूर्व उप सरपंच सकराराम, वीरमाराम, नारायण सोनल, टकू जोगाराम, मावाराम गरासिया, कालू बाबू गरासिया, साबुरा मूंगला गरासिया सहित सैकडो आदिवासी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply