लायंस क्लब एवं पेंशनर्स समाज पिंडवाड़ा द्वारा निशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
V24न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,
पिण्डवाड़ा-लायंस क्लब एवं पेंशनर्स समाज पिंडवाड़ा द्वारा निशुल्क हड्डी रोग परामर्श शिविर का आयोजन किया गया लायंस क्लब पिंडवाड़ा के अध्यक्ष लाॅयन दिनेश रावल ने अवगत कराया की वृद्ध जनों एवं अन्य लोगों के घुटनों की जांच शेल्बी अस्पताल उदयपुर द्वारा कराई गई ।
शेल्बी अस्पताल के कुशल डॉक्टर हेमंत खजा एवं डॉ पीयूष डोडियार ने अपनी सेवाएं दी इस शिविर में उपस्थित मरीजों को धुटनो के निशुल्क प्रत्यारोपण, राजस्थान सरकार की योजना चिरंजीवी एवं आरजीएस के तहत निशुल्क ऑपरेशन के बारे में बताया गया ।
शिविर में 70 लोगों की जांच की गई एवं ऑपरेशन योग्य मरीजों को निशुल्क शल्य चिकित्सा में लाभ लेने के बारे में बताया गया शिविर में क्षेत्रीय अध्यक्ष लाॅयन डॉक्टर सी राम वरिष्ठ चिकित्सक MJF लाॅयन डॉक्टर नूर मोहम्मद साहब वरिष्ठ लाॅयन मुकेश रावल सचिव लाॅयन विष्णु गुप्ता कोषाध्यक्ष लाॅयन नरेंद्र मेहता लाॅयन बाबूलाल मेवाड़ा लाॅयन डॉक्टर तैभूरकर लाॅयन संतोष गहलोत एवं पेंशनर्स समाज पिंडवाड़ा के अध्यक्ष लाॅयन वागेंद्र रावल ने अपनी सेवाएं दी ।
शिविर का आयोजन पिंडवाड़ा पेंशनर भवन में किया गया।
शिविर के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष लाॅयन दिनेश रावल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

