सिरोही, राजस्थान ।

सूर्य मंदिर को गोद लेगा स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल का टूरिज्म क्लब।

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में टूरिज्म क्लब के नेतृत्व में 50 विद्यार्थियों के दल ने दल प्रभारी शैतान सिंह बिश्नोई की अगुवाई में ऐतिहासिक बसंतगढ़ दुर्ग का भ्रमण कर जानकारियों को सहेजा। इसी के साथ स्थानीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन भी संपन हुआ जिसमे लॉटरी में माध्यम से विद्यार्थियों का चयन कर उन्हे अवसर दिया गया।कुल 50 विद्यार्थियों के दल से 2 बसों द्वारा अपनी यात्रा प्रभा की । इस अवसर पर क्लब से जुड़े शिक्षक प्रकाश पूरी ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उन्हें रास्ते में आए मार्कुडेश्वर धाम की ऐतिहासिकता से परिचित करवाया तथा शिक्षक मनोहर सिंह ने विद्यार्थियों को मंदिर स्थापत्य के बारे में जानकारी प्रदान की।

दोपहर लंच पश्चात क्लब के सह प्रभारी मुबारक हुसैन ने दुर्ग परिसर में स्थित सूर्य मंदिर के ऐतिहासिक पक्षों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को डॉक्यूमेंट्री तैयार करवाई तथा ट्रस्ट के सचिव महोदय से वार्ता कर घोषणा की कि विद्यालय का टूरिज्म क्लब सूर्य मंदिर को एडॉप्ट करेगा और यहां की ऐतिहासिकता से संपूर्ण विश्व को परिचित करवाएगा।ज्ञात हो कि राज्य के सभी मॉडल स्कूलों में पिंडवाड़ा मॉडल स्कूल ही एक मात्र विद्यालय है जहां टूरिज्म क्लब का गठन कर नियमित कार्य किया जा रहा है। इससे पूर्व क्लब के विद्यार्थियों ने पिंडवाड़ा डीसीपी महोदय के कार्यालय और पुलिस स्टेशन का भ्रमण कर डॉक्यूमेंट्री तैयार की थी ।

प्रधानाचार्य श्याम सुंदर व्यास ने जानकारी दी कि बच्चों के चहुमुखी विकास को सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और टूरिज्म क्लब उन्ही प्रयासों की एक कड़ी के रूप में देखा जाना चाहिए

Share.
Leave A Reply