सांसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति सिरोही की बैठक हुई आयोजित

सिरोही(हरीश दवे),

सांसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति सिरोही की बैठक सांसद देवजी एम. पटेल की अध्यक्षता में कृषि विस्तार के आत्मा परियोजना के सभागार में सम्पन्न हुई।         

बैठक में सांसद देवजी एम. पटेल ने सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष प्रयासों की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहनों पर हेलमेट व चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट अवश्यक हो यह सुनिश्चित किया जावे। जिन स्थानों पर दुर्घटनाएं अधिक हुई है, उन स्थानों को ब्लेक स्पाॅट के रूप में पहचान कर उनके सुधार से संबंधित कार्य किए जावे। फाॅर लाइन पर होने वाली दुर्घटनाओं में एलएनटी द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में समीक्षा की।       

सांसद देवजी ने राष्ट्रीय राजमार्गों की सड़कों पर गलत दिशा में आवागमन के लिए बनाए गए कट को बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गलत दिशा में बने हुए कट दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। इसलिए ऐसे स्थानों पर सांकेतिक बोर्ड भी लागाए जावे। उन्होंने विस्तृत चर्चा के पश्चात् आबूरोड में हनुमान टेकरी व मावल को ब्लेक स्पाॅट घोषित किए जाने की कार्यवाही के निर्देश दिए। रेवदर व मंडार में यातायात बाय पास के निर्माण का सर्वे करने के निर्देश दिये। जिससे दुर्घटनाओं में कमी हो सके।     

  सांसद पटेल ने दूरस्थ क्षेत्रों की ग्रामीण सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरस्थ क्षेत्रों में भी यातायात नियमों की जानकारी दी जावे। उन्होंने बसों में अतिरिक्त हेडलाइट व स्कूल बसों में प्रेशर हॉर्न और कारों में अपारदर्शी फिल्म का प्रयोग रोकने की कार्यवाही दिखे ऐसी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। स्पष्ट नंबर प्लेट नही होने की स्थिति में नियमानुसार कार्यवाही भी की जावे। उन्होंने कहा कि परिवहन एवं पुलिस विभाग शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित कर समय-समय पर सड़क सुरक्षा संबंधी सेमिनार आयोजित करे, जिससे विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियम की जानकारी मिल सके।     

सांसद देवजी एम. पटेल ने फोरलाइन पर बने शौचालयों के सही रखरखाव के निर्देश दिए साथ ही बारी घटाव हनुमान जी मंदिर के सामने डिवाइडर पर सुरक्षा अपनाने के निर्देश दिये। सभी मार्गो पर सड़क सुरक्षा संबंधित सांइन बोर्ड दुर्घटना संभावित क्षैत्र से 100 मीटर पहले लगाये जावे।       

जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने जिले में होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सत्त माॅनिटरिंग एवं समीक्षा की आवश्यकता बताई। उन्होंने जिले में अत्यधिक दुर्घटना वाले क्षेत्रों के बारे में जानकारी देकर आवश्यक सुझाव दिए।     

सिरोही जिला परिवहन अधिकारी पुष्पेन्द्रसिंह फौजदार ने दुर्घटनाओं में कमी के लिए किए जा रहें प्रयासों की जानकारी दी।       

 मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद राजेश मेवाड़ा व उप पुलिस अधीक्षक पारस चोधरी ने सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को चिन्हित कर उन पर विशेष कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सिरोही से जालोर व रामपुरा से कलंदरी सड़क के उखड़ने की जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिये । मलेरा टोल पर सभी लेन चालू रखने के निर्देश दिये ।     

बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाड़ा, मुख्य आगार प्रबंधक सिरोही जसंवत सिगानिया, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीशाषी अभियन्ता अजित जैन, चिकित्सा एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा समिति के सदस्य नरपतसिंह, हेमन्त पुरोहित, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं एलएनटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply