सिरोही, राजस्थान।

पिंडवाड़ा / निकटवर्ती आपरीखेडा,में आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के विद्यालयों में संस्था का सराहनीय योगदान ।

मानव कल्याण एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थान इसरा सिरोही की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आपरीखेड़ा को इनवर्टर किया भेंट । इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष श्री जोगा राम जी , श्री चेला राम जी देवासी प्रेरक शिक्षक श्री मुरारी लाल मीणा वरिष्ठ अध्यापक , लोटाणा सरपंच श्री नवा राम जी , प्रधानाचार्य जी , श्री दीनदयाल जी व समस्त स्टॉफ उपस्थित थे । प्रधानाचार्य जी ने जताया आभार । इस संस्था के द्वारा जनजाति बाहुल्य विद्यालयों के छात्रों के शैक्षिक विकास के लिए समय-समय पर शैक्षिक उन्नयन हेतु कार्य किए जाते हैं । साथ ही पर्यावरण संरक्षण की थीम पर वृक्षारोपण तथा गरीब बच्चों की शिक्षा मे योगदान थीम पर समय समय पर स्टेशनरी वितरण, स्वेटर वितरण भौतिक संसाधनो के रुप में सहयोग आदि कार्य संस्था के द्वारा किया जाता है ।

Share.
Leave A Reply