*ऑल इंडिया लियाफी शाखा-सिरोही के अध्यक्ष एवं सचिव का हुआ निर्विरोध निर्वाचन
सिरोही(हरीश दवे) ,
शनिवार को अजारी के मार्कण्डेश्वर धाम के परिसर में ऑल इंडिया लाईफ इंश्योरेंस एजेन्ट फैडरेशन (लियाफी) अभिकर्ता संघ शाखा-सिरोही व सैटलाइट ऑफिस-पिण्ड़वाड़ा के द्वारा अभिकर्ता सम्मेलन व लियाफी शाखा-सिरोही के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। जिसमें नॉर्थ जॉन के अध्यक्ष प्रीति पाल सिंह वालेचा व जोधपुर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल, जोधपुर मंडल के महासचिव जीवा राम आर्य एवं मंडल कोषाध्यक्ष सोनी जी । लियाफी पदाधिकारियों ने अभिकर्त्ता संघ एवं पॉलीसीधारकों के हित में संबोधित किया गया। इस दौरान लियाफी शाखा-सिरोही के पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा-सिरोही व सैटलाइट ऑफिस-पिण्ड़वाड़ा के अभिकर्ता संघ द्वारा ऑल इंडिया लाईफ इंश्योरेंस एजेन्ट फैडरेशन ऑफ इंडिया अभिकर्ता संघ शाखा सिरोही के लिए अध्यक्ष छगन लाल पुरोहित, मंडवाड़ा उड़ एवं सचिव कुन्दन सिंह देवड़ा, मामावली को निर्विरोध निर्वाचित किया गया । इस वक्त नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव ने भी समस्त अभिकर्ता बंधुओं को कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।एवं लियाफी हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस दौरान लियाफीके कई पदाधिकारी एवं सैंकड़ों अभिकर्तागण मौजूद थे।

