राज पुरोहित ने हजारों कार्यकर्ताओ के साथ मनाया जन्मदिन ,

कार्यकर्ता मेरे रीढ़ की हड्डी-पुरोहित

मुंबई(हरीश दवे) ,

दक्षिण मुंबई क्षेत्र के कालबादेवी के भारत भवन मे महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री राज के.पुरोहित का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया! रविवार सुबह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात समारोह मे सैकड़ो लोगो ने भाग लिया जिसमे सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने बड़े मनपूर्वक मन की बात सुनी उसके बाद राज के.पुरोहित के जन्मोत्सव का कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमे सभी छत्तीसकौम समाज बंधुओ ने पुष्पगुच्छ देकर व माला पहनाकर भव्य सम्मानित किया! राज पुरोहित ने सभी कार्यकर्ताओ का आभार प्रकट करते हुए कहा की कार्यकर्ता ही मेरी पूंजी व रीढ़ की हड्डी है और मेने हमेशा पार्टी व कार्यकर्ताओ के हित मे ही काम किया है!पुरोहित ने जन्मदिन पर अपने कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी छोड़ दुसरो के साथ मिलकर पार्टी के पीठ मे चूरा भोकने वालों से सावधान रहने की बात कही उन्होंने कहा की हमारे क्षेत्र मे मुम्ब्रा,गोवंडी व अन्य क्षेत्रों से सी.वार्ड मे असामाजिक तत्त्व फूटपाथ पर अवैध अतिक्रमण कर रास्ता जाम करते है जिसपर उन्होंने दुख व्यक्त किया है और समय आते सरकार व प्रशासन ध्यान नहीं देती है तो यहां रहने वाले सभी व्यापारियों व रहवासियो को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा! पुरोहित ने कहा की पार्टी ने मेरा टिकिट काटने के बाद भी मे आप जनता की सेवा करने के लिए कटीब्ध हूँ अन्यथा मे मेरे घर पर सुख शांति से जीवन यापन कर सकता हूँ लेकिन मे मेरे कार्यकर्ताओ की वजह से आज पार्टी से जुडा हुआ हूँ और भविष्य मे भी पार्टी मुझे जिम्मेदारी देती है तो मे ईमानदारी पूर्वक निर्वाह करूंगा! राज के. पुरोहित को बधाई देने वालों का दिनभर ताँता लगा रहा! पुरोहित को बधाई देने वालों मे पूर्व नगरसेवक अतुल शाह,पूर्व नगरसेवक आकाश पुरोहित,पुत्री अनुराधा संजय पुरोहित,पुत्रवधु हेमा आकाश पुरोहित समेत भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ समेत छत्तीसकौम प्रवासी समाज बन्धुओ का समावेश रहा!

Share.
Leave A Reply