देलदर/जावाल ,

देलदर से सुरेश्वर महादेव पैदल यात्रा संघ हुआ रवाना ।

सिरोही जिले के जावाल नजदीकी देलदर गांव से सुरेश्वर महादेव पैदल यात्रा संघ प्रातः काल रवाना हुआ । जिसमे महिलाओं , युवाओं बच्चो सहित संघ के सभी भक्त श्रद्धालुओ ने हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए गंतव्य के लिए प्रस्थान किया। देलदर से रवाना हुए पैदल यात्रियों का जत्था सुरेश्वर महादेव मंदिर , पोडगरा, चिपरवाड़ा जिला जालोर पहुंच कर दर्शन कर करेंगे और रोट का भोग लगाएंगे। पैदल यात्रा में डीजे साउंड की धुन पर लोग नाचते झूमते , जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। इस अवसर पर तिलोक प्रजापत, जैसाराम प्रजापत, दलाराम प्रजापत , ओबाराम प्रजापत, राजेश प्रजापत , गिरधारीलाल प्रजापत, सीता देवी , जोशना देवी, मंजू देवी आदि सहित युवा , बच्चे एवम महिलाएं पैदल यात्रा में साथ साथ रवाना हुए ।

Share.
Leave A Reply