उप सभापति जीतू सिंघी की दुकान समेत चार दुकानों में सेंधमारी , नक़दी हुई पार

सिरोही(हरीश दवे),

जिला मुख्यालय पर पुलिस प्रशाषन के सुरक्षा के कड़े इंतजामात है।व पूरा नगर सीसीटीवी कैमरों की निगाह में है और पर्याप्त गश्त भी होती है।पर चोर व सेंधमारो के हौसले इतने बुलन्द है की स्थानीय पैलेस रोड स्थित पुलिस कोतवाली थाने से कुछ मीटर दूर नगर परिषद के सभापति की दुकान के दो अज्ञात सेंधमारो ने ताला तोड़ माल चुराने का प्रयास किया पर ऑटोमोबाइल की दुकान में कोई चोरी व नकदी नही होने से कोई चोरी नही हुई सिर्फ माल बिखेरा।समीप ही अरिहंत मेडिकल, व संजय मेडिकल की दुकान के ताले तोड़ने व शटर खोलने में सीसीटीवी में दिख रहे सेंधमार कामयाब नही हुए पर मस्जिद गली में एक व्यापारी की दुकान में ताले तोड़े व नकदी की चोरी हुई।और यह घटनाक्रम मध्य रात्रि के बाद कारीत हुआ।

अल सुबह जब दुकान पे काम करने आये कार्मिकों ने दुकान मालिको व उप सभापति जितेंद्र सिंघी को बताया तो वो आनन फानन में अपनी दुकान पे पहुचे व दुकान में लगी सेंध की सूचना सिटी कोतवाल हंसाराम सीरवी एवं विधायक संयम लोढा को दी। सिटी कोतवाल हंसाराम सीरवी ने तुरंत मौके पे पुलिस को भेजा व गहनता से अनुसंधान प्रारम्भ किया।।

सोसल मीडिया में पैलेस रोड पे ताले टूटने की खबर जंगल मे आग की तरह फैली व सर्वत्र एक ही चर्चा थी की नगर में बढ़ती चोरियों व ताले टूटने के पीछे युवाओ में बढ़ती हुई ड्रग्स की लत है।पैलेस रोड पे चोरी की नीयत से आये सेंधमारो को तो पुलिस अवश्य पकड़ पाएगी व जिले की जनता में नव नियुक्त एसपी सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी व पुलिस प्रशाषन के प्रति विश्वास जगा है की वो जिले में संगठित ड्रग्स सिंडिकेट, माफियाओं,व पेडलर्स पर अंकुश लगवा जिले में युवाओ पर मंडरा रहे ड्रग्स के दुष्प्रभाव के खतरों से बचाएगी।

Share.
Leave A Reply