श्रमिक सुरक्षा कार्यशाला का किया आयोजन,

सिरोही(हरीश दवे),

राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना रूडिप के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत शहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली व सीवरेज परियोजना का लेबर कैम्प में श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आरयूआईडीपी के अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा के निर्देशन में अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार कड़वासरा के मार्गदर्शन में व  लार्सन एण्ड टुब्रो फर्म के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के तहत अशोक कड़वासरा द्वार साईट पर कार्य करते समय श्रमिक किस प्रकार सुरक्षा का ध्यान रख सकते है इसके बारे में विस्तार से बताया गया।

श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम में श्रमिकों की भूमिका पर बोलते हुये कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ भानु कुंवर ने श्रमिकों को बताया कि साईट पर कार्य करते समय श्रमिक सुरक्षा को प्राथमिकता दें एवं पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्य करें क्योंकि छोटी सी लापरवाही बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सी एम एस सी के ए सी एम नटराजन उपस्थिति रहे तथा अमित चौहान द्वार कार्य करते समय रखी जाने वाली सावधानियों व सुरक्षा साधनों के उपयोग की जानकारी दी ।एलएनटी के अधिकारी सुधाकर चंद्रन व सतीश वानिया ने श्रमिकों को ऊंचाई पर कार्य करते समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया तथा  अनेक जानकारियां दी। कार्य के दौरान पूरी सावधानी व सभी सुरक्षा साधनो का उपयोग करते हुए कार्य करने वाले श्रमिकों को प्रोत्सान देने के लिए उपहार भी वितरित किये गए |                       

Share.
Leave A Reply