सिरोही , राजस्थान ।
देलदर में शारीरिक शिक्षको की दो दिवसीय संगोष्ठी शुरू ।
सिरोही जिले के जावाल के नजदीकी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, देलदर में शारीरिक शिक्षको की जिला स्तरीय संगोष्ठी शुक्रवार को शुरू हुई । कार्यक्रम की शुरुआत में प्रधानाचार्य विक्रम सिंह देवड़ा ने कहा कि विद्यालय में शारीरिक शिक्षक अहम भूमिका निभाता है । शारीरिक शिक्षक विद्यालय में बच्चों का मानसिक विकास बढ़ाता है । स्कूलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए शारीरिक शिक्षक का होना जरूरी है । जिला शिक्षा अधिकारी गंगा कलावंत ने कहा कि स्कूलों में खेलों को सुचारू रूप से चलाना चाहिए । पी ई ई ओ कनैयलाल मीणा, शारीरिक शिक्षक उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा लेहाराम , शारीरिक शिक्षक संघ अध्यक्ष जितेंद्रसिंह, सरपंच सविता देवी एवम ग्रामवासी कार्यक्रम में मौजूद रहे । स्थानीय शारीरिक शिक्षक अयूब खां एवम अध्यापक लकमा राम सुथार का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा । संचालन शारीरिक शिक्षक विक्रम सिंह पांडे ने किया ।

