सिरोही,राजस्थान ।
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आबु पिण्डवाडा से अभी तक कुल 13 जनो ने भावी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप मे आवेदन जमा करवाये ।
V24 न्यूज /भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा,
पिण्डवाड़ा-पिंडवाड़ा 25 अगस्त राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिंडवाड़ा की बैठक विधानसभा पिंडवाड़ा के पर्यवेक्षक श्री राघवेंद्र जी मिर्धा साहब के सानिध्य में एवं ब्लॉक अध्यक्ष अचल सिंह बालिया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक मे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भावी उम्मीदवारों के आवेदन लेने के आदेश दिए थे ब्लाॅक बैठक मे उसी के अनुरूप प्राप्त हुए आवेदनों को सूचीबद्ध कर ब्लॉक अध्यक्ष द्वारा जिला अध्यक्ष आनंद जी जोशी को सुपर्ध किये गए ।ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र कुमार ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ और उम्मीदवारों में भारी उत्साह है जिसके चलते 13 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, आबूरोड प्रधान लीलाराम गरासिया ,पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव निंबाराम गरासिया ,रतनलाल मीणा सरपंच आमलिया,शांति अहिंसा विभाग के सहसंयोजक ललिता बेन गरासिया, गंगा बैन गरासिया पूर्व विधायक ,पन्नालाल मीणा सदस्य राजस्थान अनुसूचित जन जाति आयोग राजस्थान ,लखमाराम गरासिया पूर्व सरपंच चंडेला , रेवतराम गरासिया ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पिंडवाड़ा,अशोक कुमार गरासिया अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विधानसभा पिंडवाड़ा रामस्वरूप मीणा जयपुर ,कपूराराम जी मीणा कोदरला,हरि सिंह जी मीणा निवासी पिंडवाड़ा ,सहित कुल 13 उम्मीदवारों के आवेदन सूचीबद्ध कर जिला अध्यक्ष को सभी आवेदन सुपर्द किए और कोई अपना आवेदन पत्र देना चाहता है वह सीधा जिला अध्यक्ष श्री जोशी जी के पास जमा कल 26 अगस्त को सिरोही मे जिला कांग्रेस की बैठक मे पहुंचकर जमा करवा सकते है ।
