राज. अल्पसंख्यक बालक छात्रावास के नवीन भवन का शिलान्यास समारोह 26 अगस्त को

सिरोही(हरीश दवे) ,

राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास सिरोही के नवीन भवन का शिलान्यास समारोह  26 अगस्त को अपरान्ह 3 बजे विधि महाविद्यालय के पास रखा गया है।     

 राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास सिरोही के नवीन भवन का शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा होंगे, वहीं  इस समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड चैयरमैन एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सुनील सिंघी करेंगे,  इस समारोह के विशिष्ट अतिथि सांसद देवजीएम पटेल, नीरज डांगी, सभापति महेन्द्र मेवाडा, जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मेत्री रहेंगे।

Share.
Leave A Reply