मेरा बूथ सबसे मजबूत, भाजपा कार्यकर्ता जनता की सेवा में घर घर जाए:- विधायक हर्षद पटेल,

सिरोही(हरीश दवे),

आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा को सिरोही विधानसभा क्षेत्र को मण्डल व बूथ स्तर पर मजबूत करने की कवायद में भाजपा ग्रामीण मंडल कृष्णगंज की बैठक अध्यक्ष कुपाराम देवासी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें  साबरमती विधायक हर्षद भाई पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओ में जोश का संचार किया।

विधायक पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोगों की सेवा करते हुए उनसे मेलजोल बढ़ाने और इसके माध्यम से पार्टी को मजबूत करने का संदेश दिया है पार्टी को जमीन स्तर पर मजबूत बनाने के लिए लोगों के दिलों में छवि और जगह बनाने का सिलसिला तेज करना होगा। उन्होंने कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत के लिए हर कार्यकर्ताओ को लगना होगा। कार्यकर्ताओ की टोली बना कर हर गांव ठानी के लोगो के घर घर संपर्क करे। उन्होंने मंडल की संघात्मक समीक्षा की ओर बताया कि बूथ को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र संजोजक बूथ पर जाकर आठ से दस कार्यकर्ताओ की बैठक कर योजना बनानी होगी। भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है उसमें हर कार्यकर्ताओ को मिस्ड कॉल के द्वारा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को जोड़ना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व मे देश का गौरव बढ़ाया है आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है हम उस राष्टवादी पार्टी के कार्यकर्ता है।भाजपा के कार्यकर्ता को गर्व होना चाहिए।

पूर्व मंत्री ओटाराम जी देवासी जिला प्रमुख अर्जुन राम  पुरोहित  पूर्व जिला अध्यक्ष लुंबाराम चौधरी विधानसभा सह संयोजक अरुण ओझा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमराराम प्रजापत तीर्थ गिरी जी महाराज सेवा गिरी जी महाराज विधानसभा विस्तारक दिलीप जी दवे ने कार्यकर्ताओं  संबोधित करते हुए आम चुनावो को देखते हुए पार्टी को बूथ मजबूत करने की बात कही कार्यक्रम के दौरान  मंच संचालन महामंत्री बाबू सिंह मांकरोड़ा ने किया

इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, मंडल महामंत्री हमीरा राम मेघवाल, हिम्मत रावल पंचायत समिति सदस्य, गोवर्धन सिंह जीतू गर्ग परिषद सदस्य, मधु मेघवाल पशुपालन प्रकोष्ठ के हार्दिक देवासी, युवा नेता हेमंत पुरोहित  उपाध्यक्ष नारायण प्रजापत, मादा राम देवासी, शैल सिंह देवड़ा,  मंडल मंत्री दलपत सिंह राजपुरा, भेराराम देवासी, ओटाराम चौधरी ,संदीप मेघवाल, कोषाध्यक्ष सूरज प्रजापत, घनश्याम सिंह, रघुनाथ चौधरी एससी मोर्चा के अंबालाल मेघवाल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष वीराराम चौधरी युवा मोर्चा के महामंत्री ओब सिंह उपाध्यक्ष, पुरुषोत्तम रावल ,किसान मोर्चा के मोहब्बत सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक  बसंत प्रजापत, देवाराम देवासी, सरपंच प्रतिनिधि शैतान सिंह खामबल, उपसरपंच लक्ष्मण सिंह रामपुरा, टीकम सिंह, रणजीत सिंह,  भंवर सिंह, खीमाराम माली, खिमा राम देवासी, सरूपा राम देवासी,  और पूर्व थानेदार नाहर सिंह  रामपुरा, मोती सिंह, मंगल सिंह, ईश्वर सिंह, प्रवीण सिंह , भीख सिंह, ईश्वर पुरोहित  आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply