चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष कोठारी व भाजपाइयों ने इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई,
सिरोही(हरीश दवे) ,
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व व अंतरिक्ष व हर क्षेत्र में अनुसंधान में देश के वैज्ञानिकों व विज्ञान के बढ़ावे में हर सम्भव सहायता व विकास के भाव के चलते चंद्र यान दो की तकनीकी विफलता को दूर कर इसरो की पूरी टीम व वैज्ञानिकों जो कमाल किया है उससे देश का गौरव मान बढ़ा है व चन्द्र लोक पे तिरंगा फहरा इसरो के वैज्ञानिकों के महान प्रयास की पूरा देश मुक्त कंठ से सराहना करता है जिला भाजपा संगठन व जिले की जनता की तरफ से वैज्ञानिकों को बधाई है।
भाजपा के विधायक जगसीराम कोली,विधायक समाराम गरासिया,जिला प्रमुख निवर्तमान अध्यक्ष नारायण पुरोहित ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को भारतवर्ष के लिए ऐतिहासिक पल बताया जिसमे देश का हर नागरिक चन्द्र फतह पर झूम उठा जिसमे इसरों के वैज्ञानिकों ने देश की मेघा व प्रज्ञा व ज्ञान व विज्ञान की सिद्धि से विश्व को चमत्कृत किया यह पल भारत ही नही विश्व के इतिहास का अविस्मरणीय पल है।
पूर्व गोपालन मन्त्री ओटाराम देवासी व भाजपा नेता लुम्बाराम चोधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को अभूतपूर्व बताया व इसरों की टीम व वैज्ञानिकों की सफलता के आगे विश्व नतमस्तक है। टीम ने देश के हर नागरिक का विश्व मे मान बढ़ाया है। आज दुनिया की नज़रे भारत की ओर देख रही है। यह देश के लिए बहुत ऐतिहासिक पल है।
