मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की की राह पर : डॉ.हर्षद पटेल

साबरमती विधायक ने सिरोही शहर पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक जुटाकर लक्ष्य सौंपा ,

सिरोही(हरीश दवे),

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश विधायक प्रवास कार्यक्रम के तहत मुख्यालय के सिरोही शहर मंडल कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए साबरमती गुजरात के विधायक डॉ. हर्षदभाई पटेल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर कहा कि इस बार राजस्थान में प्रचंड जनादेश के साथ कांग्रेस के कुशासन,अराजकता,भ्रष्टाचार, उत्पीड़न, बेलगाम अपराध और सरकार की वादाखिलाफी आदि को खत्म करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के रथ को गति देने के लिए में सिरोही के मतदाता आने वाले चुनाव में बड़ी भूमिका निभाएंगे।भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल के अनुसार मंगलवार को स्थानीय सिंधी धर्मशाला सभागार में आयोजित भाजपा नगर मंडल सिरोही की बैठक को संबोधित कर प्रवासी विधायक डॉ हर्षद भाई पटेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को उनकी शक्ति का एहसास करवाकर जागृत होने का आवाहन करते हुए कहा की आप एकजुटता से चुनावी जीत व अच्छी बढ़त के लिए बूथ मैनेजमेंट को मजबूत करें। बताया कि पार्टी के अभियान मेरा बूथ सबसे मजबूत की योजना से सभी अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर जनता से सीधा जुड़ाव रखें। प्रवासी विधायक ने बताया कि वे विधानसभा क्षेत्र में सभी वर्गों युवा, किसान, महिला, व्यापारी,ग्रामीण, नौकरी पेशा आदि से मिलकर फीडबैक जुटा रहे हैं।डॉ पटेल ने सिरोही नगर के सभी 25 बूथ की समीक्षा करते हुए पार्टी के बूथ संरचना की जानकारी प्राप्त की और कहा कि पार्टी का जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता जो जहां निवास करता है वो अपने बूथ क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाले। उन्होंने शक्ति केंद्र संयोजक को विशेष निर्देश देकर बूथ पर प्रवास करने और स्थानीय समिति को सुदृढ़ करने पर जोर दिया।बैठक के प्रारंभ में विधायक ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रवज्लन करके शुभारंभ किया। प्रवासी विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करने के उद्देश्य से गीत “अरुण गगन पर यहां प्रगति का अब फिर मंगल गान उठा, करवट बदली अंगड़ाई ले सोया हिंदुस्तान उठा…! सुनाकर कहां की देश आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तरोत्तर प्रगति की राह पर अग्रसर हो रहा है। बैठक में जिला पदाधिकारी सहित मंडल के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ, जनप्रतिनिधि, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply