*नगर कार्यकर्ता के साथ सांसद ने जनहित समस्याओं पर चर्चा की,*
*पार्टी के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान में भाग लिया*
सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे),
जालौर सिरोही सांसद देवजी एम पटेल सहित नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल सहित नगर पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं के साथ आज मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत मिस्ड कॉल भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर सांसद ने भाटकडा क्षेत्र के मीणावास में स्थानीय पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष मगनजी मीणा, स्थानीय बूथ अध्यक्ष सुरेश देवासी आदि की उपस्थिति में स्थानीय निवासियों से मुलाकात करके केंद्र सरकार की उपलब्धियां को अवगत करवाया और लोगों के हाल-चाल जाने। इस मौके पर सांसद ने सदस्यता अभियान का स्टीकर लगाकर आने चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करके जंगलराज, अराजकता, कुशासन, भ्रष्टाचार आदि के खिलाफ चोट करके राज्य की सरकार भाजपा को सौंपने का अनुरोध किया। इसके पूर्व स्थानीय सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर जनहित मुद्दो पर गहन चर्चा की जिसमें सीवरेज प्रोजेक्ट में लोगों को आ रही समस्याओं के निदान के लिए रूडीप अधिकारियों को मौके पर बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्हें कार्य में लापरवाही नहीं बरतने और तत्काल समस्याओं के निदान के लिए कहा गया।भाटकड़ा के रबारी वास में देवासी परिवार में हुए निबाराम देवासी के निधन पर उनके निवास पर जाकर सांसद ने शोक संवेदना जताई।
