पिण्डवाड़ा ब्लाॅक कांग्रेस की बैठक आयोजित,

बैठक मे सैकडो की संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने लिया भाग।

पिण्डवाड़ा,सिरोही, राजस्थान।

भुपेंद्र परमार (V24 NEWS रिपोर्टर),


पिण्डवाड़ा रवीवार 20 अगस्त को स्थानीय गोगाजी मन्दिर के पास अग्रवाल धर्मशाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिंडवाड़ा की बैठक विधानसभा चुनाव पर्यवेक्षक श्री राघवेंद्र जी मिर्धा के मुख्य आतिथ्य में एवं ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष अचलसिंह बालिया की अध्यक्षता मे आयोजित की गई, वही इस मौके पर शांति अहिंसा जिला संयोजक राजेंद्र सिंह सांखला,पूर्व जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य,पूर्व जिला प्रमुख चंदनसिंह देवडा,पूर्व विधायक लालाराम गरासिया,गंगाबेन गरासिया,आबुरोड प्रधान व पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव लीलाराम गरासिया, पूर्व प्रदेश सचिव निबाराम गरासिया की उपस्थित मे आयोजित हुई ।
इस बैठक में विधानसभा पर्यवेक्षक राघवेंद्र मिर्धा जी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया और पार्टी द्वारा तय रणनीति के तहत पार्टी आलाकमान के निर्देशानुसार पार्टी की जित हेतु योग्य उम्मीदवार के चयन हेतु आम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं और उनके विचारों से रूबरू हुए और कार्यकर्ताओ को कहा पार्टी द्वारा जिसे प्रत्याशी बनाया जाता है उसे जिताकर कांग्रेस की सरकार बनानी है। ब्लाॅक अध्यक्ष अचलसिंह ने कहा कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं का चयन कर उनको जिम्मेदारी प्रदान की जाएगी एवं अभी ब्लॉक कांग्रेस ,मंडल कांग्रेस एवं ग्राम पंचायत कांग्रेस का गठन कर चुके हैं आगामी सात दिवस के भीतर समस्त बूथो के बूथ अध्यक्ष सहित 10-10 सदस्यों का गठन कर कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर ढाणी ढाणी पहुंचाने का काम हमारे कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं द्वारा किया जायेगा।कमेटी के गठन के बाद समस्त बूथ प्रभारियों अध्यक्षों सदस्यों की एक संयुक्त एक दिवसीय ट्रेनिंग कैंप लगाया जाएगा जिसमें कांग्रेस की रीति नीतियों प्रचार प्रसार किया जाएगा।
इस बैठक को शांति अहिंसा जिला संयोजक राजेंद्र सांखला,पूर्व विधायक लालाराम गरासिया,गंगा बेन गरासिया, प्रधान लीलाराम गरासिया,पूर्व प्रदेश सचिव निबाराम गरासिया, जनजाति सरपंच रतनलाल मीणा,
ललीत सांखला,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक गरासिया आदि ने संबोधित किया और आगामी विधानसभा चुनाव मे कांग्रेस पार्टी को बहुमत से जिताकर सरकार बनाने के लिए हुँकार भरी। इस बैठक मे पिण्डवाड़ा ब्लॉक सहित सैकडो की संख्या मे कांग्रेस पदाधीकारीओ एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थित रही जिसमे नगर अध्यक्ष सुरेश रावल,नगर पालिका उपाध्यक्ष चेलाराम देवासी,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश रावल , प्रेमाराम देवासी,सरपंच पुष्पेंद्रसिंह, पार्षद परबत सिंह काबा,संजय गर्ग, प्रकाश मीणा,अरविंद गवारिया,मनोनीत सदस्य भेराराम मेघवाल, नरेन्द्र सिंह डाबी ,अनिता कुंवर, हेमलता सिंह, मीरा हिरागर ,छात्र संघ अध्यक्ष नितिन आढा,युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक गरासिया,लखमाराम गरासिया सहित झाड़ोली मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुलभाई मुरी, पिंडवाड़ा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश जी रावल,अजारी मंडल अध्यक्ष पुखराज रावल,वरली मंडल अध्यक्ष राकेश गरासिया, नादिया मंडल अध्यक्ष नारायण लाल चौधरी,नितोड़ा मंडल अध्यक्ष मोटाराम जी मेघवाल, महेन्द्र मारु ,पूर्व नगर अध्यक्ष दरजींग जी पुरोहित,सहित समस्त ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं पिंडवाड़ा ब्लॉक के सभी पदाधिकारीगण सहित व क्षेत्र के समस्त कांग्रेस कार्यकर्तागणओ ने भाग लिया।

Share.
Leave A Reply