राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त स्कूल शिक्षा ने वृक्षारोपण किया ,
विशू वेंकटेश ने 9 वें जन्मदिन पर लगाये 9 पौधे,
सिरोही(हरीश दवे),
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोही में डां. टी. शुभमंगला राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त स्कूली शिक्षा में पौधारोपण किया । विद्यालय के उत्सव जयंती प्रभारी गोपाल सिंह राव के अनुसार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डॉ टी.शभमंगला ने अपने पुत्र विशू वेंकटेश के 9 वें जन्म दिन पर नौ फलदार पौधे लगाकर वृक्षारोपण की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार को संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी सौंपी।राव के अनुसार जन्मदिन, शादी की सालगिरह, विशेष अवसरों एवं अन्य हर्ष के लम्हों को यादगार रखने के लिए वृक्षारोपण सबसे बेहतरीन कार्य है ।कई वर्षों के बाद लगाए गए पौधे जब वृक्षों में तब्दील होते हैं तो परोपकार का इतिहास बन जाता है। राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त स्कूली शिक्षा ने विद्यालय के कंप्यूटर लैब एवं स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संतोष जताया।वृक्षारोपण कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश बारबर, प्रधानाचार्य श्रीमती हीरा खत्री, उप प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा, सहायक अभियंता रघु रावल, कार्यक्रम अधिकारी देवेश खत्री ,वृक्षारोपण प्रभारी देवीलाल, विश्व पर्यावरण संरक्षण मिशन के प्रदेश कार्यक्रम प्रमुख गोपालसिंह राव ,प्रतिभा आर्य, शैफाली सिंह गहलोत विशु वेंकटेश एवं विद्यालय की बालिकाएं उपस्थित रही।

