चुनाव का बिगुल बज चुका है प्रदेश में बनेगी भाजपा सरकार,जिले की तीनों सीटो पर भाजपा का परचम– प्रमोद सामर
भाजपा ने की विशेष सदस्यता अभियान की शुरुआत,
मिसकॉल के माध्यम से बनेंगे सदस्य,
कांग्रेस विचारधारा को छोड़ सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल,
सिरोही(हरीश दवे) ,
भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को विजय पताका मंदिर मे आयोजित हुई।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।बैठक में आगामी होने वाले कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई।बैठक में जनप्रतिनिधि,जिला पदाधिकारियों के साथ मोर्चा और मंडल के पदाधिकारियों ने बूथों के सशक्तिकरण का संकल्प लिया।बैठक में मंडल अध्यक्षों के साथ विस्तृत चर्चा के पश्चात बूथ सत्यापन के अलावा पार्टी के पन्ना प्रमुख को लेकर विशेष चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जोधपुर संभाग के सह प्रभारी प्रमोद सामर ने कहा कि जब तक बूथ की मजबूती तय नहीं होती तब तक कार्यकर्ताओं को चैन से नहीं बैठना चाहिए। सामर ने कहा की सभी पधाधिकारियो को बूथ का चिन्हांकन कर उसकी कमजोरियों पर कार्यकर्ता लगातार नज़र रखें और मजबूत बनाएं।वर्तमान में मतदाता सूची में पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। हमें अपने मंडल में प्रत्येक बूथ स्तर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में किए जाने वाले कार्यों में जुटना है।बूथों पर भाजपा संगठन द्वारा बीएलए 2 के रूप में कार्यकर्ता सक्रिय है। हमें अपने बूथ पर बीएलए से संपर्क कर उन्हें निर्वाचन नामावली में सक्रियता से जुटना होगा। प्रत्येक बूथ पर अक्टूबर 2023 तक 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नवीन मतदाताओं के नाम भी जोड़े जा रहे हैं। हमें अपने मंडल के शक्ति केंद्र पर एवं बूथ स्तर पर अभियान चलाकर प्रत्येक बूथ पर बूथ स्तरीय कमेटी के साथ बूथ बीएलए अपने-अपने बूथ पर रहने वाले परिवारों से संपर्क करेंगे और ऐसे नवीन मतदाताओं के नाम सूचीबद्ध कर निर्वाचन नामावली में नाम अंकित करवाएंगें।साथ ही केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अपने मंडल के बूथ स्तर तक पहुंचाएं और उन्हें लाभ दिलाएं। सामर ने कहा की चुनाव का बिगुल बज चुका है अब सभी कार्यकर्ता भाजपा को बहुमत के साथ जिताने के लिए तैयार रहे।भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि हमारा उम्मीदवार कमल का फूल है हमें तन, मन से इस कार्य में जुटना है,आगामी आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में एकजुट होकर भाजपा को मंडल के प्रत्येक बूथ से विजयश्री दिलाएं।भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा परिवार भाजपा परिवार के तहत महिलाओं के सम्मान,गरीबों के उत्थान और युवाओं के रोजगार के लिए भाजपा के सदस्य बने। भारतीय जनता पार्टी ने नए सदस्य जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाया है जिसका लक्ष्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ना और पार्टी की रीति-नीति से परिचित करवाना है।यह सदस्यता अभियान सिरोही जिले के सभी 743 बूथों पर चलेगा जिसमें मोबाइल से 8140200200 नम्बर पर मिस्ड कॉल कर सदस्य बनाए जाएंगे। कोठारी ने कहा कि हम सबको मिलकर इस अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से ऑनलाइन के माध्यम से सदस्यता ग्रहण करवानी होगी।बूथ स्तर के प्रत्येक कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान के लिए जुटना होगा प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नव मतदाताओं को भाजपा से जोड़ने का काम करना है। नए मतदाताओं पर फोकस कर उन्हें भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विजन व विकास कार्यों की जानकारी देने का काम करना आवश्यक है।भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कोठारी की अध्यक्षता एवं संभाग सह प्रभारी प्रमोद सामर के नेतृत्व में सैकड़ो मेघवाल एवम् भील समाज के कांग्रेस विचारधारा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा ज्वाइन की।इस अवसर पर सभी ने नवीन कार्यकर्ताओं का भाजपा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने कहा- प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठ व लूट की सरकार है। इसकी गलत नीतियों के चलते लोग कांग्रेस छोड़ बीजेपी जॉइन कर रहे हैं। अब कांग्रेस की उलटी गिनती शुरू हो गई है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, जिला संगठन प्रभारी मदन राठौड़,पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश दवे,जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित,विधायक समाराम गरासिया,जगसीराम कोली,जिला महामंत्री जय सिंह राव, दुर्गाराम गरासिया,जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी,किरण राजपुरोहित,बाबू भाई पटेल,कालूराम चौधरी,प्रज्ञा कुंवर,जिला मंत्री प्रकाश मेघवाल,दुर्गेश शर्मा,सीमा भाटिया,सिरोही विधानसभा विस्तारक दिलीप दवे,पिंडवाड़ा विधानसभा प्रभारी भंवर सिंह,प्रधान हसमुख मेघवाल,नितिन बंसल,विधानसभा सह संयोजक अरुण ओझा,आबूरोड नगरपालिका चेयरमैन मगदान चारण,मंडल अध्यक्ष तुलसीराम पुरोहित,हिदाराम माली,गणेश पुरोहित,दिनेश खंडेलवाल,महावीर यति,रोहित रावल,लीलाराम प्रजापत,किशोर पुरोहित,लक्ष्मण कोली,कुंदन मल राठी,भूपेंद्र सांभरिया,नारायण सिंह देलदार,रूपाराम देवासी,भरमाराम गरासिया,अनिल अग्रवाल,रमेश चौधरी,टेकचंद भाभानी,मोर्चा जिला अध्यक्ष अंशु वशिष्ठ,गोपाल माली,दीपेंद्र सिंह पीथापुरा,मदन सिंह थल,गोविंद माली, जुझा राम देवासी,सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
