सिरोही,राजस्थान।
कालन्द्री – ग्रामीण ओलम्पिक खेल में सहयोग करने पर किया भामाशाह का अभिनन्दन।
कालन्द्री में चल रहे ब्लॉक स्तरीय राजीव गाँधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता में सहयोग करने पर विद्यालय परिसर में भामाशाह तेज पाल जी सोनी के प्रतिनिधि गो सेवक मोतीसिंह का विद्यालय परिवार द्वारा अभिनन्दन किया गया मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पीईईओ अमृतलाल माली सहित समस्त स्टाफ, एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों के सतत प्रयत्न से भामाशाहों को प्रेरित किया जा रहा है इसी कड़ी में भामाशाह सोनी द्वारा ग्रामीण ओलंपिक में खेल रहे खिलाड़ियों के भोजन हेतु 21000 रुपए का आर्थिक सहयोग प्राप्त किया,इस दौरान प्रथम सहायक सरत दान व प्राध्यापक दुर्गाराम उपस्थित रहे।
