कांग्रेस ने इस बार मीणा समाज को टिकट नहीं दिया तो मीणा समाज दूसरा रास्ता निकालने को विवश -उमाराम
सिरोही, राजस्थान l
रिपोर्ट हरिश दवे ,
आगामी विधानसभा चुनाव 2023 मध्यनजर रखते हुए श्री गौतम ऋषि ट्रस्ट मीना समाज (सिरोही, जालोर, पाली) के अध्यक्ष उमाराम मीणा ने प्रेस वार्ता आयोजित करते हुए बताया कि मीणा समाज परम्परागत वोटर्स कांग्रेसी वोट रहे हैं। ऐसे में लगातार कांग्रेस के पक्ष में मारवाड़ क्षेत्र की 8 विधानसभा सीटों पर मतदान करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिरोही, जालौर, पाली में करीबन 3 लाख से अधिक जनसंख्या में मीणा समाज के लोग निवासरत है,हाल में महाशिवरात्रि को चोटिला स्थित गौतम ऋषि धाम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आगमन होने पर बड़ी तादाद में मीणा समाज के लोग एकत्रित हुए थे। जिसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत स्वयं देखकर कई जनजाति विकास को लेकर सौगात देकर गएं। उन्होंने बताया कि उदयपुर में हाल मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात हुई थी। जिसमें उन्होंने मारवाड़ क्षेत्र के मीणा समाज की मांगों पूरा खरा उतरने का भरोसा दिलाया था। वहीं ट्रस्ट अध्यक्ष उमा राम मीणा ने बताया कि यदि इस विधानसभा चुनाव में मारवाड़ क्षेत्र के मीणा समाज सहित आबू पिंडवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस मीणा समाज के स्थानीय उम्मीदवार को टिकट नहीं है वें दूसरा रास्ता निकालने को विवश होंगे। उन्होंने बताया कि आबू पिंडवाड़ा, सिरोही- शिवगंज, आहोर, सुमेरपुर, बाली-देसूरी, पाली, मारवाड़ जंक्शन विधानसभा सीट पर मीणा समाज के मतदाताओ का दब दबा रहता है। ऐसे में ट्रस्ट अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी से पुरजोर के साथ मीणा समाज के उम्मीदवारों को टिकट देने की मांग की है।
