*विधायक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर की पुष्पांजलि अर्पित*

शिवगंज(हरीश दवे) ,

शहर के सुभाष नगर सर्कल पर शुक्रवार सुबह 8 बजे नगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर विधायक संयम लोढ़ा, नगर पालिका अध्यक्ष वजिंगराम घांची सहित कांग्रेस जनो ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा से याद किया। कार्यक्रम में विधायक लोढा ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए आजादी के आंदोलन में उनके सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलने की नसीहत दी। इस अवसर पर पार्षद मालम सिंह, किस्तूर चंद घांची,प्रकाश राज मीणा, राजेंद्र कुमार माली, नारायण लाल परिहार, अरविंद कुमार,नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मदन माली, पेंशनर समाज अध्यक्ष रघुनाथ राम मीणा, हीरालाल पालीवाल नरेंद्र कुमार जैन, महिला कांग्रेस की पूर्व नगर अध्यक्ष ममता चितारा, तेजाराम सुथार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply