मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल आयोजित हुआ सखी सम्मेलन

सिरोही (हरीश दवे),

जयपुर के सीतापुरा स्थित जेईसीसी हाॅल में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वर्चुअल राजीविका की ओर से राज्य स्तरीय सखी सम्मेलन आयोजित हुआ। इस समारोह से वर्चुअल जुडे रहें ।        जिला स्तरीय कार्यक्रम पणिहारी गार्डन में मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा ने कहा राज्य के मुख्यमंत्री की भी पहल है और समय बदल गया है इसलिए औरतों को घुंघट त्याग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले जमाने में विदेशी आक्रान्ता आते थे जो बहिन बेटियों को उठाकर ले जाते थे। अब वो समय नहीं है। आजादी के 75 वर्ष बाद आज जमाना बदल गया है। उन्होंने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए बताया कि उनकी दादी डेढ हाथ का घुंघट निकालती थी जबकि अपनी बेटी अर्थात उनकी भुआ को पढने के लिए जर्मनी भेजा और उनकी भुआ जर्मन भाषा में पी एच डी करने वाली भारत की पहली महिला बनी। अपने परिवार का उदाहरण देकर विधायक ने कहा कि उनकी विधानसभा में जो कोई गांव शत प्रतिशत घुंघट मुक्त होगा उसे विधायक निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा भी वे कर चुके है उसे पुनः दोहराया। लोढा ने सम्मेलन आई महिलाओं से कहा कि आपका जीवन तो गुजर गया लेकिन आने वाले समय में अपनी बेटियों को पढायें। बहुओं को बेटी माने, भाभी को भी बहिन माने और महिलाओं के उत्थान में महिलाएं पूरा सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बताया कि प्रकृति ने महिलाओं को असाधारण शक्तियां दी है जो पुरुष में नहीं है। वह चाहे समझ की बात हो, सहनशीलता हो, सजगता हो, शालीनता हो, स्नेह हो या दर्द सहने की क्षमता। ये सब महिलाओं में कूट कूट कर भरा है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि आप अपनी शक्तियों को पहचाने और जीवन में आगे बढे। विधायक लोढा को कोदरला की हेमलता रावल और आबूरोड की सीएलएफ जोहरा बीबी के उदबोधन से भी काफी प्रभावित दिखे।       

समारोह में नगर परिषद सभापति महेन्द्र मेवाडा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाडा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद दवे, शिवगंज उपखण्ड अधिकारी नरेश सोनी, हेमलता शर्मा, प्रकाश प्रजापति, जितेन्द्र ऐरन, राजीविका के केदार वैष्णव, प्रेम लखारा, फूलचन्द सुथार, पिंकी कुमारी, जगदीश पंवार समेत करीब 400 महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र की वैज्ञानिक डाॅ अंकिता शर्मा, राजकीय चिकित्सालय सिरोही की डाॅ मीनू चैधरी एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की छात्रा दिशा माली को मनी प्लान्ट का गमला प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उदघोषक दिलीप शर्मा ने किया।       

इस कार्यक्रम में राजीविका संस्थान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया गया तथा महिला स्वावलम्बन पर हेमलता रावल सीएलएफ कोदरला व जोहरा बानो सीएफएल आबूरोड ने अपने विचार व्यक्त किये।

Share.
Leave A Reply