समग्र शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ वार्ता,
सिरोही(हरीश दवे),
राजस्थान समग्र शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर उदयसिंह डीगार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बीकानेर में राजस्थान सरकार के ऊर्जा भंवरसिंह भाटी एवं निदेशालय में मुख्य लेखाधिकारी समेत आला अधिकारियों से अलग-अलग वार्ता की! समग्र शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश तिवारी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर डिंगर के नेतृत्व में वार्ता के दौरान पूर्व संविदा अध्यापकों के प्रथम नियुक्ति तिथि से नेशनल परीलाभ एवं पुनः नियुक्ति तिथि से वास्तविक लाभ ,एसीपी आदि के लिए कार्यरत एवं सेवानिवृत्त अध्यापकों के द्वारा माननीय न्यायालय में दायर याचिकाओं के निर्णय के परिपेक्ष में वार्ता कर तदनुसार वेतन वृद्धि, एसीपी, पेंशन आदि लाभ दिलवाने संबंधी ज्ञापन पर उचित राहत देने के संबंध में सकारात्मक आश्वासन एवं शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया है! प्रतिनिधिमंडल में पाली, जालौर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, राजसमंद ,चित्तौड़गढ़, उदयपुर, बांसवाड़ा, सिरोही आदि जिलों के लगभग 4 दर्जन लोग शामिल रहे, जिसमें नरेंद्रपालसिंह राणावत, नाथूराम मेघवाल, हरचंद चौधरी, नारायण लाल भट्ट, अमरसिंह क टीकी, विशन राजपुरोहित, भंवर गोस्वामी, मोहनलाल, अशरफखान रामलाल जाट, ओमप्रकाश जोशी, शंभूसिंह गोगुंदा, मनोहरसिंह, गोपाल ट्रेलर, पन्नालाल, रमेश राजपुरोहित, घनश्याम टेलर ,भागीरथसिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे!
