सामाजिक संस्था ए. एस. पी. फाउण्डेशन ने किया महारक्तदान शिविर का आयोजन
सिरोही(हरीश दवे) ,
स्थानीय सिंधु धर्मशाला में आयोजित महा रक्तदान शिविर में 47 रक्तदाताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। शुक्रवार को आयोजित हुए शिविर में प्रत्येक व्यक्ति से 1 यूनिट रक्त दिया गया जिसमें एसपी फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव पंडित एवं एवं एवं श्रीमती विजयंता जी ने शिविर में शामिल होकर अपनी उपस्थिति महसूस कराई और साथ ही उन्होनेरक्तदान के फायदे भी बताये।इसके अलावा रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवम टीशर्ट देकर उनका उत्साह बढ़ाया ।शिविर में मौजूद अंकित खत्री विजय टेलर्स ने भी लोगों से आग्रह किया की जब भी सोशल मीडिया पररक्त सम्बंधित किसी भी कार्यक्रम के बारे में पढ़े तो उसे नजर अंदाज करने के बजाय जरुरत मंदो की मदद करने को आगे आये ।इस अवसर पर हसमुख मेघवाल प्रधान सिरोही, हितेश ओझा, जीतू खत्री,महिपाल चारण, निरंजन सिंह राठौड़,सिद्दार्थ देवासी इत्यादि समाज सेवियो की मोजूदगी में प्रथम खत्री, हिम्मत छिपा, तरुण पटेल, पूजा सिंह भायल, पूजा रावल, नितेश राजपुरोहित, आरती वैष्णव, जयश्री रावल, मुन्ना कुंवर देवड़ा, रेखा माली, सहानी सोनी, राकेश घांची, आदि ने रक्त दान किया।
