औदीच्य गोरवाल ब्राम्हण समाज महिला मण्डल ने मनाया स्वाधीनता दिवस,

सिरोही(हरीश दवे),

स्थानीय श्री सहस्त्र औदीच्य गोरवाल समाज महिला मंडल ने बड़ी ब्रम्हपुरी स्तिथ अति प्राचीन चारभुजा जी मन्दिर पर झंडारोहण किया व एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया।। इस अवसर पर चार भुजा मन्दिर में आयोजित बैठक श्रीमती मधु बेन महेंद्र भाई दवे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें श्रीमती पूजा मधुसुदन त्रिवेदी,शकुंतला सोहन लाल, श्रीमती मीना ईश्वर लाल दवे, श्रीमती कोमल मोहित त्रिवेदी, श्रीमती मित्तल अमित त्रिवेदी, श्रीमती तारा अमित पुरोहित,श्रीमती कल्पना हर्षद पुरोहित व शिक्षा विद भारती पुरोहित ने स्वाधीनता दिवस व आजादी आंदोलन को ले के चर्चा की।श्रीमती पूजा, भारती व नीलम बेन ने आजादी के आंदोलन में गोकुल भाई भट्ट के नेतृत्व में प्रजा मण्डल के आंदोलन में गोरवाल समाज की भूमिका व संविधान बनने व राजस्थान विलय,आबू विलय में जिले के स्वतनतंत्रा सेनानियों को भी याद किया हमे हजारो साल की गुलामी के बाद त्याग बलिदान व कुर्बानियों के बाद स्वाधीनता मिली है।आज आजादी के 77 वे वर्ष अमृत काल मे भारत विश्व मे तेज गति से ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है हमारा समाज भी देश विदेश में राष्ट्र की सेवा में प्रतिबद्घ है।और नव गठित श्री सहस्त्र औदीच्य गोरवाल समाज हमारे 22 स्थान पंचोत्री की देश बिदेश में रह रही मातृ शक्ति को एकजुट कर देव संस्कृति के उत्थान शिक्षा,संस्कृति, धर्म,गोसेवा व समाज के हर क्षेत्र के उत्थान में कार्य करेगी।

Share.
Leave A Reply