सिरोही जिले में स्वाधीनता दिवस हर्ष, उमंग और उत्साह से मनाया गया

जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली,

सिरोही 15 अगस्त।

रिपोर्ट हरिश दवे,

जिले में स्वाधीनता दिवस पर विविध प्रकार के देश भक्ति पूर्ण रंगारंग लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम हर्ष,उमंग और उत्साह से मनाया गया।     

अरविंद पेवेलियन में आयोजित मुख्य जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर डाॅ भंवर लाल ने राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।     

मार्च पास्ट में राजस्थान सशस्त्र दल, राजस्थान पुलिस पुरूष एवं महिला, गृह रक्षक दल, सीनियर डिविजन एनसीसी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रेजर टीम भारत स्काउट एवं गाईड, सेंटपाॅल विद्यालय तथा अजीत विद्या मंदिर व इम्मानुअल मिशन स्कूल के छात्र-छात्राएं की टुकडियों ने भाग लिया।  

अतिरिक्त जिला कलक्टर डाॅ. भास्कर विश्नोई ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया।     

समारोह में जिला कलक्टर ने उत्कृष्ट करने वाले 59 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। वहीं 13 स्कूलों के 950 छात्र-छात्राओं की 38 लाईनों में व्यायाम प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। सामुहिक व्यायाम पीटी प्रदर्शन में प्रशंसनीय प्रदर्शन के लिए प्रथम स्थान रूपरजत स्कूल सिरोही, द्धितीय स्थान सेंटपाॅल स्कूल एवं तृतीय स्थान महात्मा गांधी पुराना भवन सिरोही ने प्राप्त किया। इसी प्रकार सामूहिक परेड प्रदर्शन में प्रथम स्थान सीनियर डिविजन एनसीसी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिरोही, द्धितीय स्थान इम्मानुल मिशन स्कूल एवं तृतीय स्थान अजीत विद्या मंदिर स्कूल के दल को सम्मानित किया गया। स्कूली छात्राओं द्धारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राष्ट्रगान आयोजित किया गया। समारोह में मंच संचालन कार्तिकेय शर्मा, दिलीप शर्मा व गीता शर्मा के द्धारा किया गया।समारोह में मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढा,जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मेैत्री, मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश मेवाडा, नगर परिषद सभापति महेन्द्र मेवाडा, उप सभापति जितेन्द्र सिंघी, जिलाध्यक्ष अनंद जोशी, पूर्व जिला प्रमुख अन्नाराम बोराणा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, भामाशाह, समाजसेवी, एनजीओ, उपखंड अधिकारी सीमा खेतान व अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण मौजूद थे। इस अवसर पर जिला प्रशाषन व जन प्रतिनिधियों की टीम में मैत्री मैच भी हुआ जिसमें जिला कलेक्टर, पुलिस उप अधीक्षक,डीटीओ व सीआई सिरोही के हरफ़नमौला प्रदर्शन से जिला प्रशाषन की टीम विजेता रही व पुलिस उपाधीक्षक पारस चोधरी मेन ऑफ मेंच घोषित हुए व जिला कलेक्टर ने ट्रॉफी प्रदान की।

Share.
Leave A Reply