मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने 8 सडकों के लिए 1649.64 लाख रूपए की लागत के शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

सिरोही(हरीश दवे) ,

मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढा ने बुधवार को 8 सडकों के 1649.64  लाख रूपए की लागत के संबंधित ग्राम नून, मडिया, डुगरपुरा, रानेला हनुमान मंदिर, 132 जीएसएस  डाबा हनुमान जी एवं विधि महाविद्यालय में समारोह आयोजित कर लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया।       

इस मौके पर विधायक संयम लोढा ने कहा कि प्रदेश में सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार द्वारा सडकों के उन्नयन कार्य कराए जा रहें है, जिससे सडक दुर्घटनाओं में कमी तो आती है बल्कि समय एवं धन की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि जिले में 8 सडकों के कार्य में 1649.64 लाख रूपए व्यय होंगे साथ ही उन गांवों का आवागमन सुलभ होगा व मुख्य सडकों से संपर्क जुडेगा। उन्होंने कहा कि नये कार्य पूर्ण होने पर उनका भी लोकार्पण एवं शिलान्यास जल्द ही करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सडक समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं में नये आयाम स्थापित किए है। उन्हांेने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देेते हुए इन क्षेत्रों में हुए विकास कार्यो के बारें में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वहां स्थानीय ग्रामीणों के अभाव अभियोग भी सुने एवं मौके पर ही समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देश दिए।      उन्होंने ग्रामों के विकास एवं आमजन समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने की बात कहीं साथ ही इन सडकों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पणः- 175 लाख की लागत रूपए से नून बस स्टेण्ड से सारणेश्वर सडक, 210 लाख की लागत से मडिया से पावटी सडक, 372 लाख की लागत से मेर मांडवाडा से डुगरापुरा तक, 180 लाख की लागत से हालीवाडा से जालोर सीमा तक, 100 लाख की लागत से विजाणा माता मंदिर से करजाल तक, 375 लाख की लागत से सियाकरा से रानेला हनुमानजी तक, 170 लाख की लागत से 132 जीएसएस सिरोही से डाबा हनुमानजी तक एवं 67.64 लाख रूपए की लागत से एनएच 62 से विधि महाविद्यालय सिरोही सडक का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।

Share.
Leave A Reply