*पिंडवाड़ा/ सिरोही*

*पिंडवाड़ा में आज”इंटक कांग्रेस अध्यक्ष सोलंकी का पिंडवाड़ा पधारने पर भव्य स्वागत*।

*पिंडवाड़ा 14 अगस्त ,

निकटवर्ती जय बाबा रामदेव होटल में प्रदेश *इंटक कांग्रेस के अध्यक्ष शैतान सिंह जी सोलंकी के आगमन पर पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस एवं मंडल कांग्रेस अध्यक्षों *एवम पूर्व जिला प्रमुख चंदनसिंह देवड़ा व पूर्व विधायक लालाराम गरासिया द्वारा भव्य स्वागत किया गया*।

*इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस इंटक के अध्यक्ष शैतान सिंह सोलंकी ने सभी *कांग्रेस बंधुओं का स्वागत के लिए आभार प्रदर्शित करते हुए कहा कि मैं पिंडवाड़ा क्षेत्र के सभी कल कारखानों में लगे श्रमिकों के हितों के लिए पूर्णतया संघर्षरत रहूंगा और आप द्वारा जब जब भी मेरे से सहयोग की अपेक्षा करोगे मैं उस अपेक्षा पर खरा उतरूंगा और श्रमिकों के हक के लिए हमेशा आपके बीच में रहूंगा ठीक है*।

*वही पूर्व जिला *प्रमुख चंदन सिंह देवड़ा ने कहा कि मैं लंबे समय से इंटक कांग्रेस से जुड़ा हुआ हूं और श्रमिकों के हित के लिए हमेशा संघर्षरत रहा हूं आज भी हम श्रमिकों के हितों के लिए संघर्षरत हैं जेके लक्ष्मी सीमेंट में मैनेजमेंट द्वारा लंबे समय से कार्यरत कर्मियों को निकालने का सिलसिला जारी होने से पीड़ित श्रमिकों के हित के लिए आज भी हम संघर्ष कर रहे है।और भविष्य में भी संघर्ष कर उनके हकों को दिलवाने का काम हम लोग करेंगे*।

*इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष अचल सिंह बलिया ने बताया कि हमारे पिंडवाड़ा ब्लॉक में दो सीमेंट के बड़े कारखाने हैं एवं छोटे-मोटे बड़े औद्योगिक कारखाने लगे हुए हैं जहां पर श्रमिकों के हितों पर कुठाराघात किया जाता है ऐसे में एक मात्र कांग्रेस इंटक इनके हको के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी आशा करते हैं कि श्रमिकों के हक दिलवाने के लिए *हमारे पूर्व जिला प्रमुख एवं उनके सहयोगी आगे आएंगे और इसमें प्रदेश कांग्रेस इंटक इसमें पूर्ण सहयोग करेगी*।

*इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख चंदन सिंह जी देवड़ा, पूर्व *विधायक लालाराम जी गरासिया पिंडवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अचल सिंह बलिया ,नगर पालिका उपाध्यक्ष चेलाराम जी देवासी, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश रावल पिंडवाड़ा , अब्दुल भाई मुरी झाड़ोली, पुखराज रावल अजारी,पार्षद परबत सिंह काबा, पूर्व नगर* *कांग्रेस अध्यक्ष दर्जिंगजी पुरोहित , ब्लॉक कांग्रेस के संगठन महामंत्री पुष्पेंद्र सिंह जी देवड़ा , पूर्व जिला कांग्रेस सचिव नारायणलाल सोनल , मंडल कांग्रेस उपाध्यक्ष जय किशन जी खंडेलवाल , नारायण लाल आढ़ा ,कालू सिंह जी वीरवाड़ा, लल्लुराम रावल अजारी फाटक, सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित थे।*

रिपोर्ट *पत्रकार खेताराम परिहार,पिंडवाड़ा*

Share.
Leave A Reply