पिंडवाड़ा/ सिरोही
पीड़ित ने न्याय दिलवा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की ।
हमले के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की ।
वैदिक भारत हिंदी न्यूज़ चैनल पिंडवाड़ा के रिपोर्टर एवं राजस्थान पत्रिका में न्यूज़ रिपोर्टर का कार्य करने वाले खेताराम पुत्र श्री गोपाराम जाति सरगरा, निवासी नादिया वाले ने बताया कि उसके साथ दिनांक 22 जुलाई 2023 को अपराधी प्रवृत्ति के हरिलाल पुत्र श्री भीबाराम एवं उसके भाई राशन डीलर छगनलाल व प्रकाश एवं उसके पुत्र प्रिंस पुत्र हरी लाल जाति’ हिरागर निवासी नादिया वाले में अपराधी हरिलाल, जो ग्राम पंचायत नादिया में सस्पेंड रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत है, ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए खेताराम के द्वारा मीडिया एवं न्यूज़ में शिकायत आने पर रिपोर्टिंग करने से उक्त पीड़ित से रंजिश रखते हुए अपराधीगण ने उसके साथ मारपीट कर उसके सिर में चोट पहुंचाई ।
जिसे खेताराम ने पुलिस थाना पिंडवाड़ा में दिनांक *23 जुलाई 2023 को एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक सिरोही में प्रार्थना पत्र पेश किए थे ।
बावजूद उसके उक्त पीड़ित को आज तक कोई न्याय नहीं मिला है एवं अपराधीगण के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने’से अपराधीगण के हौसले बुलंदी पर है एवं पीड़ित से रंजिश रखते हुए लोगों को धमकियां देते फिरते हैं कि खेताराम को हम किसी भी हाल में नहीं छोड़ेंगे ।
