सिरोही, राजस्थान ।

चौथमल सुर्याल

वराडा – नो बेग डे के तहत यातायात नियमों की जानकारी व मतदाता जागरूकता अभियान चलाया।

वराडा के राजकीय विद्यालय में शनिवारिय नो बेग डे के तहत विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन करवाया गया विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम प्रभारी बीएल मूँगिया के दिशा निर्देशन एवं समूह प्रभारियों के सहयोग से भाषा कौशल थीम पर छात्रों की वर्ग वार गतिविधियों का आयोजन करवाया गया साथ ही आज विशेष रूप से यातायात नियमों की जानकारी मुख्य वक्ता प्राध्यापक रमेश कुमार व बीएलओ संजय शर्मा द्वारा वाहन चलाते समय किन किन बातों को का ध्यान रखें, सड़क पर चलने के नियमो की जानकारी भी दी गई आगामी चुनावों के मध्येनजर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदान प्रकिया,बैलट युनिट,वीवी पेट व ईवीएम की जानकारी देकर शत प्रतिशत मतदान व करवाने में सहयोग की शपथ दिलाई गई इस दौरान उपप्राचार्य मोहनलाल सुथार, गोवाराम मेघवाल,मोहम्मद रफीक,लक्ष्मण कुमार,जोगेंद्र कुमार,फिरदौस बेगम,महेंद्र सिंह, उमेश कुमार,पेकाराम,शाशि शान्ति,प्रियंका सन्त व पूजा उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply