पिंडवाड़ा, सिरोही, राजस्थान।

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाडा ,

आज स्थानीय विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता शपथ व रेली, वृक्षारोपण,गुड टच बेड टच और इंटर हाउस रूरल गैम्स का आयोजन किया गया| शाला प्रभारी उपप्रधाचार्य जितेंद्र रावल ने बताया कि स्कॉउट गाइड और वृक्षारोपण प्रभारी मुकेश कुमार के निर्देशन मे एक छात्र एक पौधा अभियान के तहत पौधारोपण व महिला कॉर्नर व मीना मंच प्रभारी निर्मला कोली ने छात्राओं को गुड टच बेड टच की जानकारी दी तथा आत्मा रक्षा के गुरु सिखाये व महिला हिंसा और उत्पीडन पर जागरूक किया| वही गतिविधि प्रभारी खुशवंत कुमार माली ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई और रैली द्वारा जागरूक किया| जिसमे शाला प्रेसिडेंट रिया गेहलोत व वाइस प्रेसिडेंट पार्थ रावल और स्पोर्ट्स सैक्रेटी गौरव कुमार ने नारे लगा कर ग्रामीणों को जागरूक किया| इसी अवसर पर शारीरिक शिक्षक सोनाराम मीना व बैंड प्रभारी गंगा सिंह के निर्देशन मे इंटर हाउस रूरल गैम्स कबड्डी और खो खो का आयोजन किया गया| जिसमें उपप्रधाचार्य राम सिंह सैनी, व्याख्याता शैतान सिंह बिश्नोई,मनोहर सिंह,हरीश कुमार मीना,ताराचंद भार्गव,नरसाराम गरासिया निर्णायक रहे| इस अवसर पर समस्त शाला परिवार उपस्थित रहा|

Share.
Leave A Reply