भाजपा जिला संगठन में अनुशाशनहिनता कतई नही होगी बर्दाश्त:-जिलाध्यक्ष कोठारी,
भाजपा में जिलाध्यक्ष की लड़ाई ,फिर एकत्रित हुए असंतुष्ट,
नही चलेगा पैराशूट एक मंदिर में हुई बैठक,
जिलाध्यक्ष व परिवारवाद पर उठाए सवाल,
संघ के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता है जिलाध्यक्ष कोठारी,
सिरोही(हरीश दवे),
आकंठ भीतर घात व गत पराजय से उबर नही पाए भाजपा जिला संगठन में नई ऊर्जा व प्राण फूंकने व प्रदेश में भाजपा की राज्य में सरकार बनाने व सिरोही विधानसभा की संघ कोटे की प्रतिश्ठित सीट जो भाजपा ने गत चुनावो में भीतर घात से गवाई व पूरी भाजपा को “संयम फोबिया” से बाहर निकालने में संघ के समर्पित सिपाही सुरेश कोठारी को भाजपा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया पर गत साल में उभरे भाजपा नेता जो अपने आकाओं के इशारे पर निश्ठावान समर्पित पुराने कार्यकर्ताओ को दरकिनार किये व नए मोदी समर्थकों को जोड़ नही पाए न आंदोलन हुए गेर सक्रिय कार्यकारिणी,प्रकोष्ठ, मोर्चो की व 21 मण्डलो कि स्तिथि पीएम मोदी के दौरे में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने देख ली थी व संघ व भाजपा प्रदेश संगठन के व्यापक विमर्श के बाद जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी,नारायण पुरोहित की सेवा निवृत्ति पे मनोनीत हुए।उनके मनोनयन के दौरान अनेक भाजपा दावेदारों के टिकट प्रभावित हुए।लुम्बाराम चौधरी पाली जिले में प्रभारी हुए।तो डॉ रक्षा भण्डारी को महिला मोर्चा की प्रदेश कमान मिली तो जिला प्रमुख पायल अरुण परसरामपुरिया व कोठारी व दिनेश बिंदल का टकराव भी भाजपा कार्यकर्ताओ के लिए सदैव चर्चा का विषय रहा है।ऐसे हालात में भाजपा के नेता कोठारी को पैराशूट नेता बना के लामबंद हुए।
एक मन्दिर में हुई भाजपा नेता वर्कर की बेठक में जिलाध्यक्ष कोठारी के खिलाफ खूब विरोध के स्वर गूंजे। बेठक के रागों में कार्यकर्ता बोले भोग देने वाले पदाधिकारियो को नजरअंदाज कर भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में सुरेश कोठारी पर मुहर लगाते ही भाजपा में सबकुछ सही होता नही दिख रहा है । ठीक चुनाव से पहले कोठारी को जिला अध्यक्ष बनाने के बाद विरोधों के स्वर तेजी से हर तरफ से सुनाई दे रहे है । यहां तक परिवारवाद व भाई भतीजे को लेकर भी नाराजगी थमने का नाम नही ले रही है ऐसे में अगर ठीक चुनाव से जिला अध्यक्ष को लेकर गुट बनते रहे तो भाजपा के लिए चिंता का विषय बन सकता है । 70 कार्यकर्ताओ ने एकत्रित हो कर अब प्रदेश संगठन को चुनोती देने के मूड में आ गए है जो की कैडर बेस पार्टी के कल्चर के अनुरूप नही है।राजनीतिक हलकों में चर्चा है की गत चुनावो में भाजपा की सेंधमारी में भोपाजी हारे उसके बाद भाजपा को जिला प्रमुख की सीट जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित ने अपने हुनर से निकाल दी।पर सिरोही शिवगज, नगर पालिका हारने,पिंडवाड़ा में गवाने के बाद भाजपा संगठन में टिकटो की दावेदारी में भाजपा संगठन इलेक्शन मोड़ में आवे उससे पहले भाजपा की राजनीत में उठे विरोध के सुर भाजपा को चुनावो में दिक्कत दे रहे है।अब भाजपा जिलाध्यक्ष को घेरने में भाजपा के असंतुष्ट जनो की कार्रवाई में भाजपा प्रेम है या संयम चाल इसकी बहस भाजपा में जिले से प्रदेश तक चली गई है। भले ही बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर चिंतन व भाजपा के अंदर पनप रहा परिवावाद व जिला अध्यक्ष के पद तक लेकर नाराजगी जताई गई ।नही जानते जिला अध्यक्ष कोबैठक में जिलाध्यक्ष पद से असंतुष्ट पदाधिकारियो ने कहा कि वर्तमान जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं को नही जानते है और ना नही ऊनकी कोई पकड़ है ओर ना हम उनको जानते है ।हमारे पास ऊनके नंबर तक नही है। बैठक में कहा कि आज प्रदेश मे इतनी घटनाएं हो रही है लेकिन वे मौन है । मेडिकल आयोजन पर आरोपइतना ही नही सूत्रों के हवाले से बताया कि मेडिल कोलेज के उद्घाटन के समय कार्यकर्ताओं द्वारा आरोप लगाया गया था कि प्रशासन ने दबाव में आकर काम किया है औऱ राजनीति हुई है । बहुत बड़े कार्यक्रम को मात्र एक हॉल में सिमटकर कर दिया। जिस पर जिला अध्यक्ष द्वारा मीडिया मे राजनीति होना नही बताया औऱ बारिश का हवाला दिया गया । इसका भी सभी ने कड़ा विरोध किया था कि एक जिलाध्यक्ष को इस तरह से अपने स्टेटमेंट जारी नहीं करना चाहिए जिससे कार्यकर्ताओ का मनोबल टूट जाये नही चलेगा पैराशूट बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष को लेकर कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष अपने टिकट की दावेदारी कर रहे हैं जो सही नहीं है। क्योंकि उनके परिवार से एक जिला प्रमुख है। एक ही परिवार में दो-दो पद केसे देंगे फिर भोग देने वाले कहा जाएंगे साथ ही कहा कि अगर भाजपा मजबूत और जीतने वले उम्मीदवार को टिकट दे तो ही चुनाव आसानी से जीत सकेंगें क्योंकि किसी पैराशूट कार्यकर्ता को टिकट मिलने की स्थिति में जीतना मुश्किल होगा।।
इन सब राजनीतिक हालातों में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश कोठारी ने कहा की अब संगठन में किसी भी प्रकार की अनुशाशन हीनता बर्दास्त नही की जाएगी उन्होंने सभी जिले के कार्यकर्ताओं को संनगठन की रीति नीति के साथ संगठन की योजनाओ पर चलने का कार्यकर्ताओ को आव्हान किया।।
सूत्र बताते है की उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओ को को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए।
