राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों का समापन समारोह सम्पन्न।
V24न्यूज/भूपेंद्र परमार पिण्डवाड़ा ,
पिण्डवाड़ा – राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों का समापन समारोह नवनियुक्त उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश के मुख्य आथित्य में राजकीय बाबूलाल शिवलाल जोगातर सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यापर्ण कर कार्यक्रम आरंभ किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि रवि प्रकाश उपखंड अधिकारी ने अपने उदबोधन में कहा की आज के जमाने में शिक्षा के साथ साथ खेल की महत्ता भी बढ़ गई हैखेलो में राज्य स्तर व नेशनल स्तर पर अच्छे प्रदर्शन पर सरकारी नौकरी में भी प्राथमिकता मिलती है,उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा पढ़ाई के अलावा खेल के लिए भी समय निकाले,खेलो से शारीरिक व मानसिक मजबूती मिलती है,उन्होंने सभी विजय खिलाडियों को बढ़ाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कीइस खेल कूद प्रतियोगिता में टेनिस बाल क्रिकेट में वार्ड न 2 रेलवे स्टेशन सिरोही रोड की टीम ने खिताब जीताइसी तरह बाॅलीबाॅल पुरुष वर्ग में वार्ड न 11,फुटबाल वर्ग में वार्ड न 12, खो खो महिला वर्ग में वार्ड न 25, कब्बड़ी महिला वर्ग में वार्ड न 24 की टीम विजयी रहीसभी विजेता टीमों के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड व मैडल से सम्मानित किया गयाइस अवसर पर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सुरेश मेवाड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अचल सिंह बालिया,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अजय माथुर, सीनियर स्कूल प्रधानाचार्य मनोहर लाल,बालिका स्कूल प्रधानाचार्य रमेश कुमार, पार्षद कैलाश रावल,पार्षद जगदीश मारू,पार्षद प्रकाश मीणा,पार्षद अरविंद गवारिया,पार्षद लतीफ खान,कल्पेश मीणा, गोपाल परिहार,जयंती प्रजापत ,परेश माली, भरत पुरोहित,महावीर सिंह,सहित नगर के गणमान्य लोगों सहित खेल प्रेमी मोजूद रहेकार्यक्रम को सफल बनाने ने संयोजक लकमा राम, सहसंयोजक मनोहर सिंह चौहान,शारीरिक शिक्षक महेंद्र सिंह घड़ियां,ईश्वर सिंह ,राकेश गुप्ता, सोना राम मीणा,भंवर लाल मीणा,ललिता गुर्जर ममता दाधीच,रघुनाथ मीणा, भगा राम सुआर ने सहयोग देकर कर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया, कार्यक्रम का मंच संचालन दिनेश खंडेलवाल द्वारा किया गया।
