जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव का समापन ।

विधायक लोढा व जिला कलक्टर ने विजेताओ को किया पुरस्कार वितरण ,

सिरोही(हरीश दवे) ,

 जिला स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव 2023 प्रतियोगिता का समापन समारोह का आयोजन खंडेलवाल छात्रावास सभागार सिरोही में हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक संयम लोढ़ा व जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर समापन समारोह का आगाज किया।मुख्यमंत्री सलाहकार एवं विधायक लोढा ने प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन कर कहा कि वे नियमित रूप  से साहित्य एवं कला से जुडे रहें। उन्होेेने कहा कि साहित्य एवं कला हमें अपने जीवन में उत्तोतर प्रगति की ओर अग्रसर करता है एवं हमारे जीवन में विश्वास व दृढ निश्चय का संचार होता है। कार्यक्रम में विधायक लोढा ने विजेताओं को पुरूस्कृत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किये। उन्होंने प्रतिभाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रतिभाओं को निखारने के लिए युवा महोत्सव के माध्यम से एक नया मंच तैयार किया है, ताकि सभी को समान अवसर मिल सके और वे अपने अन्दर छुपी प्रतिभाओं को निखार सके।जिला कलक्टर डाॅ. भंवर लाल ने युवा महोत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभाओं का उत्साह वर्धन कर उन्हे स्मृति चिन्ह प्रदान किये। कार्यक्रम में कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, समाजसेवी राजेंद्र सांखला, समाजसेवी कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रकाश प्रजापति, सीडीईओ गंगा कलावंत, एडीपीसी मांगीलाल गर्ग, सहायक उपनिदेशक मूल शंकर, सीबीईओ हीरालाल माली, एसीबीईओ आनंद राज आर्य, एडीओ नरेश परमार, सीबीओ पिण्डवाडा अजय माथूर, शिवगंज सीबीओ अशोक परमार, जगदीश सिंह आढा, भगवत सिंह देवडा, देवेश खत्री सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्त मीडिया प्रभारी गोपाल सिंह राव एवं नियुक्त समस्त निर्णायक कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन दिलीप शर्मा ने किया।परिणाम इस प्रकार रहे – शास्त्रीय एकल गायन (हिस्दुस्तानी) में प्रथम स्थान रोहित कुमार शिवगंज, द्वित्तीय स्थान दिपक पुरोहित पिण्डवाडा, तृत्तीय स्थान मफत लाल भूतगांव, शास्त्रीय नृत्य एकल भरट्नाटयम में प्रथम स्थान सपना माली सिरोही, द्वित्तीय स्थान काजल कुमारी सिरोही, तृतीय स्थान कान्ता कुमारी शिवगंज (ओडिसी), शास्त्री वाद्य यंत्र-बांसूरी में प्रथम स्थान मयुर कुमावत रेवदर, द्वित्तीय स्थान सर्वेसराज रेवदर, शास्त्रीय वाद्य यंत्र हारमोनियम में प्रथम स्थान दिपक दमामी सनवाडा रेवदर, दित्तीय स्थान देवदास संत गोयली, तृतीय स्थान धैरय जैन रेवदर, शास्त्री वाद्य यंत्र तबला में निलेश कुमार डोडूआ, द्वित्तीय स्थान लोकेश ओझा पिण्डवाडा, तृतीय स्थान गौरव कुमार पिण्डवाडा, शास्त्रीय वाद्य यंत्र मृदगम प्रथम स्थान अरविन्द पुरी रेवदर, लुप्त एंव दुर्लभ कला रम्मत में प्रथम स्थान रूपाराम रेवदर, लप्त एवं दर्लभ कला माण्डणा में प्रथम स्थान उर्मिला कुमारी शिवगंज, द्वित्तीय स्थान सीता कुमारी शिवगंज व तृतीय स्थान मोन्टू कुंवर शिवगंज विजेता रहे।इसी प्रकार सामुहिक लोक नृत्य में प्रथम स्थान गंगा एण्ड पार्टी गिरवर आबूरोड, द्वित्तीय स्थान गुडिया एण्ड पार्टी उथमण शिवगंज, तृतीय स्थान कल्पाना एण्ड पार्टी, वराल कालन्द्री, सामुहिक लोक गायन में प्रथम स्थान सीमरण कौर एण्ड पार्टी आबूरोड द्वित्तीय स्थान मुस्कान राजपुरोहित एण्ड पार्टी आबूरोड, तृतीय स्थान धीरज एण्ड पार्टी आबूरोड, नाटक रोल प्ले में प्रथम स्थान ममता एण्ड पार्टी देरोल आबूरोड, द्वित्तीय स्थान ज्योति शर्मा एण्ड पार्टी शिवगंज, तृतीय स्थान करीना एण्ड पार्टी शिवगंज, चित्रकला भित्ती चित्र में प्रथम स्थान विक्रम कुमार चैहान ऊड, द्वित्तीय स्थान हितेश कुमार रेवदर, तृतीय स्थान खुशी खण्डेलवाल पिण्डवाडा, चित्रकला मिट्टी माॅडलिंग मनीष कुमार डोडुआ, द्वित्तीय स्थान किरण कुंवर गुलाबगंज रेवदर, तृतीय स्थान भाविका माली, डोडुआ, चित्रकला पोस्टर बनाना में प्रथम स्थान प्रियांशी वराडा, द्वित्तीय स्थान पुजा सुथार कालन्द्री, तृतीय स्थान नीतू चैधरी पामेरा, स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान अमर लौहार बरलूट द्वित्तीय स्थान अर्जुन कुमार गुलाबगंज, तृतीय स्थान संगीता कुमारी पालडी एम., कविता लेखन में प्रथम स्थान प्रियांशी राजपुरोहित सरतरा, द्वित्तीय स्थान अरूण परिहार, तृतीय स्थान भूमिका आरासना, आशू भाषण में प्रथम स्थान कार्तिकेय शर्मा, द्वित्तीय स्थान महेन्द्र कुमार सोनेला, तृतीय स्थान किशोर कुमार निम्बज, समूह चर्चा (पैनल डिस्कशन) में प्रथम स्थान संगीता कुमारी माली बरलूट, द्वित्तीय स्थान रिंकु सुथार कालन्द्री, तृतीय स्थान मनीषा कुमारी ऊड, फोटाग्राफी में प्रथम स्थान टीना कुमार अणगौर, द्वित्तीय स्थान सुरेश कुमार, तृतीय स्थान दशरथ खडात, योगा में प्रथम स्थान तनपाल सिंह कालन्द्री, द्वित्तीय स्थान हेतल कुमारी भटाना, तृतीय स्थान भानाराम देवासी कालन्द्री व मार्शल आर्ट में प्रथम स्थान खुश्बू परिहार शिवगंज, द्वित्तीय स्थान माया कुमारी सिरोही व तृतीय स्थान चेतन कुमार पिण्डवाडा ने प्राप्त किये।

Share.
Leave A Reply