पिंडवाड़ा/ सिरोही,

रिपोर्ट खेताराम परिहार,

पिंडवाड़ा : निकटवर्ती नांदिया ‘गांव में:सिरोही क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय की शाखा नादिया के ग्राम पंचायत नादिया में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें सरपंच श्री विजय सिंह चौहान,ग्राम विकास अधिकारी, समाज सेवी, शाखा प्रबंधक , FLC श्री नरेंद्र दाना, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय से वरिष्ठ प्रबंधक परिचालन श्री अजय तिवारी तथा 125 ग्राम वासियों ने भाग लिया। रात्रि चौपाल में बैंक की विभिन्न जमा,ऋण योजनाओं, वित्तीय साक्षरता एवं डिजिटल जागरूकता,100 डेज 100 पेयज, SHG समूह, JLG समूह के माध्यम से प्राप्त होने वाली ऋण सुविधा के साथ साथ वित्तीय समावेशन की विभिन्न बीमा योजनाओं एवं डिजिटल बैंकिंग उत्पाद मोबाइल बैंकिंग,इंटरनेट बैंकिंग,Rupay कार्ड, मिस काल अलर्ट के लाभ एवं किस प्रकार से दैनिक जीवन में उनका उपयोग है इसकी जानकारी प्रदान की गई । क्रायक्रम का समापन शाखा प्रबंधक श्री योगेन्द्र कुमार द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया।*

Share.
Leave A Reply