पिंडवाड़ा, सिरोही,राजस्थान।
सिवेरा में ओलम्पिक खेला का रंगारंग कार्यक्रम से समापन
आज राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सिवेरा में दो दिन से चल रहे खेलों का समापन सरपंच की अध्यक्षता में समापन हुआ जिसमें 284 खेल प्रेमियों ने भाग लिया था जिसमे टेनिस बॉल में सिवेरा ने लगातार दूसरी बार परचम लहराया वही बॉलीबाल में राजपुरा और रस्साकशी में सिवेरा ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगियों को ग्राम विकास अधिकारी नेनाराम ने ईनाम दिए मैचों में निर्णायक की भूमिका शा शिक्षक भवरलाल मीणा ,ललित नागर सुरेश कुमार हेमन्त मीणा हिम्मत कुमार प्रकाश कुमार ने निभाई पी ई ई ओ बाबुलाल मीणा सभी जीतने वाला को ब्लाक स्तरीय खेलो में भाग लेने हेतु कहा ।
इस अवसर पर भीम सिंह बदाराम जसवंत सिंह शम्भू सिंह मांगीलाल राकेश राव पुनाराम मणिलाल बाबुलाल माली कनिष्ठ लिपिक कन्हैयालाल मीणा उप सरपन्स मोकाराम व ग्रामीण उपस्थित थे मंच का संचालन उत्तम कुमार व शम्भू सिंह ने किया।

