आबूरोड / सिरोही , राजस्थान ।
पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम ,
स्कूल बच्चो को बांटी पाठ्य सामग्री ,
मानव सेवा, समिति, आबूरोड की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धोबीघाट, आबूरोड के सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री स्कूल बैग, कॉपी, पेन्सिल, रबर, सोपनर वितरित की गई, साथ ही बच्चो को बिस्किल व चोकलेट भी वितरित की गई। पाठ्य सामग्री प्राप्त कर बच्चो के चेहरे खिले।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती वंदना के साथ किया। उद्बोधन में संस्था अध्यक्ष महेन्द्र मरडिया ने कहां कि छात्रो को उच्च शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त कर मॉ-बाप एवं देश की सेवा करना चाहिए। विद्यालय से ही छात्रो को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार प्राप्त होते है, विद्यार्थी भविष्य में अपने पैरो पर खडे होकर अपने माता-पिता एवं गॉव का नाम रोषन करना चाहिए, साथ ही बच्चो को शिक्षा प्राप्त कर श्रेष्ठ पदो पर पंहुचकर देश सेवा करने के लिए अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष महेन्द्र मरडिया, सचिव अरूण सेन, भानसिंह चौहान, मोहनलाल प्रजापत, मूलदान गढवी, रमेश अग्रवाल, अध्यापिका जेनम सहित स्कूल स्टॉफ एवं अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के समापन में स्कूल के द्वारा समिति के सभी सदस्यो का आभार व्यक्त किया ।

