माउंट आबू में जी.20 के तहत सुगम संगीत संध्या नाद ब्रह्म का हुआ आयोजन

 सिरोही, राजस्थान (हरीश दवे) ,

आकाशवाणी जयपुर द्वारा प्रजापिता ब्रह्मकुमारी परिषद् माउंट आबू के यूनिवर्सल हारमोनी हॉल में जी 20 के अंतर्गत सुगम संगीत संध्या नाद ब्रह्म का आयोजन सी.आरपी.एफ माउंट आबू के आई.जी. दिनेश राणा, सी.आरपी.एफ माउंट आबू के डी.आई.जी डी.एस. राठौड. डी.आई.जी.सी.आरपी.एफ. माउंट आबू के संधाशु सिंह के आतिथ्य में किया गया।कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई तत्पश्चात कार्यक्रम को परवान चढ़ाते हुए जी.20 गीत को प्रस्तुत किया गया जिसके बोल थे“ बढ़ते भारत को शक्ति दो ” दीपक माथुर ने प्रस्तुत किया समुह स्वर थे डॉ गौरव जैन, संजय रायजादा, डॉक्टर गार्गी बनर्जी, संगीता शर्मा व प्रिया सक्सेना ने प्रस्तुत किया। दीपक माथुर का भजन“ शिव शिव शिव” ने वातावरण को शिवमय बनाया। संगीता शर्मा के गीत “ आ उतर ए मेध मेरे ” जो कि विजय शर्मा का रचित गीत था को पूरे मनोयोग से प्रस्तुत किया। संजय रायजादा ने “ मेरी आंखों में एक सपना ” जो कि प्रोमिला राजीव द्वारा लिखा हुआ है।दिल्ली से आए टॉप ग्रेड कलाकार जितेंद्र सिंह ने गीत  गजल प्रस्तुत कि “ आए हम खुद को बदलने जग बदलता जाएगा” प्रस्तुत किया तत्पश्चात प्रिया सक्सेना ने “ जानत प्रीत रघुराई ” भजन प्रस्तुत कर भक्तिकालीन कवि तुलसीदास की आत्मीयता से परिचित कराया ।डॉ गार्गी बनर्जी ने “ उमड धुमड घन आए  बादल से ”  मेघों को श्रंृगार किया इसके पश्चात वरिष्ठ रचनाकार पंडित आलोक भट्ट ने बात को आगे बढ़ाते हुए “ मेघ  से घिरा घिरा गगन” जो किसी क्षेत्र के प्रसिद्ध लेखक नंद चतुर्वेदी का गीत प्रस्तुत किया कार्यक्रम प्रमुख अर्चना सिन्हा, समाचार प्रमुख निलेश कालभोर और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के श्री मृत्युंजय भाई एवं अन्य लोगों ने जी-20 पर अपने विचार प्रकट किए कार्यक्रम संचालन अनामिका जांदोन और जितेंद्र वर्मा ने किया आकाशवाणी माउंट आबू के कार्यक्रम प्रमुख श्याम पंवार तकनीकी धीरज मिश्रा एवं आकाशवाणी माउंट आबू के कर्मचारियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share.
Leave A Reply