झाड़ोली/ पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाडोली ब्लॉक पिंडवाडा विद्यालय में अंगदान की शपथ ली गई|

प्राचार्य श्याम सुंदर व्यास ने जीवन मे अंगदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए “अंगदान हेतु प्रेरित” करने की शपथ दिलवाई|

गतिविधि प्रभारी खुशवंत कुमार माली व निर्मला कोली ने बताया कि शपथ ग्रहण मे शाला के 21 शिक्षको और 517 छात्रों ने भाग लिया| टिशु और अंगों की कमी के चलते सरकार द्वारा जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज को अंगदान हेतु प्रेरित किया जा रहा हैं|

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य जितेंद्र रावल, राम सिंह सैनी व्याख्याता- शिवांश दीक्षित, शैतान सिंह बिश्नोई व अन्य समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा|

Share.
Leave A Reply