इमानुएल मिशन स्कूल छात्र संसद सदस्यों का अलंकरण सम्मान सम्पन्न,
सिरोही(हरीश दवे),
शहर के स्थानीय इमानुएल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिरोही के विद्यालय परिसर में आज नवनिर्वाचित विद्यालय स्तर के संसद सदस्यों का अलंकरण समारोह धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में दो बालिकाओं प्रेरणा एवं पायल द्वारा *आयो रे दिन शुभ आयो* पर खूबसूरत नृत्य प्रस्तुत किया गया।उसके पश्चात विद्यालय के मैनेजर फिलिप साम तथा प्रधानाचार्य टॉम पी साम द्वारा नवनिर्वाचित सदन सदस्यों को अलंकृत किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा सभी चयनित सदन सदस्यों को कर्मठता, अनुशासन तथा ईमानदारी से अपने कर्तव्य निर्वाह करने की सामूहिक शपथ ग्रहण करवाई।कार्यक्रम की अगली कड़ी में विद्यालय के चयनित हेड बॉय नरेंद्र सिंह, हेड गर्ल कृतिका भाटिया एवं सदन के चारों हाउस के कैप्टन को विद्यालय के ध्वज मैनेजर एवं प्रधानाचार्य द्वारा सोपे गए।प्रधानाचार्य ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं मैनेजर ने सभी सदस्यों को अपना कर्तव्य ईमानदारी व निष्ठा से निर्वाह करने की शिक्षा दी।उक्त कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका हेमा शर्मा द्वारा किया गया एवं शारीरिक शिक्षक नवीन माथुर तथा हितेश कुमार द्वारा बच्चों का मार्च- पास्ट करवाया गयाकार्यक्रम की रूपरेखा विद्यालय के शिक्षक नरेश खत्री एवं शिक्षिका श्यामा राठौड़ द्वारा बनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
