उपलाखेजडा की गांव फली में आवासीय आशियाना , भरभरा कर ढहा,

घर में सो रही महिला बाल बाल बची, लाखों का नुकसान!

आबूरोड,( सिरोही)

उपला खेजड़ा की गांव फली में सोमवार रात्रि एक आदिवासी परिवार का रहवासी आशियाना बारिश से प्रभावित होकर भरभरा कर ढह गया। घटना में अंदर सो रही महिला ने चारपाई का सहारा लेकर बाहर निकल गई।

बारिश के संपर्क में धरा शाही आशियाना:-

सोमवार रात्रि को उपला खेजडा की गांव फली निवासी नरसाराम पुत्र भीमाराम गरासिया का आवासीय रहवासी आशियाना रात्रि 12:00 बजे हो रही बारिश के दौरान घर की दीवारे अचानक भरभरा कर ढह जाने से ध्वस्त हो गया। आपदा में घटना के वक्त नरसाराम की बहन घर में ही सो रही थी जैसे ही पास की दीवार गिरी तो अचानक चारपाई के नीचे चली गई और बाहर निकल गई।

– मिट्टी में मिला खाद्यान्न:-

गिरने से खाद्यान्न के ऊपर मिट्टी का ढेर आ गया एवं अन्य घरेलू बर्तन कपड़े आवश्यक बेशकीमती चीजे दब गई। रात्रि भर चल रही बारिश से लाखों का खाद्यान्न बर्बाद हो गया। वर्षा प्रभावित परिवार के सामने जीवन यापन एवं पुनर्वास की समस्या का संकट आन पड़ा है।

Share.
Leave A Reply