सिरोही,राजस्थान ।

(चौथमल सूर्याल) ,

सिरोही ब्लॉक के उमावि के प्रधानाचार्यों की सत्रारम्भ वाकपीठ सम्पन्न,

शिक्षा में नवाचार को लेकर हुआ मन्थन।

सिरोही ब्लॉक के समस्त उच्च माध्यमिक विद्यालयो के प्रधानाचार्यों की सत्रारम्भ वाकपीठ मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती गंगा कलावंत की मुख्य अध्यक्षता में समग्र शिक्षा कार्यालय सिरोही में सम्पन्न हुई,

मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वाकपीठ में मुख्य वार्ताकार प्रधानाचार्य तरूण कुमार सुथार द्वारा डिजिटल प्रवेशोत्सव एप की जानकारी, अजीम प्रेमजी के राजेन्द्र कुमार एवं बाल किशन द्वारा एफएलएन अवधारणा की जानकारी,प्रधानाचार्य भूपेन्द्र कुमार द्वारा एसएनए फंड की जानकारी, एडीईओ हनीफ खान द्वारा विभिन्न छात्रवृतियों योजना की जानकारी,प्रधानाचार्या बीना भाटिया द्वारा बालिका शिक्षा की जानकारी एवं प्रधानाचार्य श्रवण कुमार द्वारा शाला सिद्धि व यू डाईस की जानकारी दी गई,इस अवसर पर इसी सत्र में सेवानिवृत्त होने वाले एडीपीसी (समसा) मांगीलाल गर्ग का वाकपीठ समिति द्वारा साफा पोशी व स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया, कार्यक्रम में एडीईओ हनीफ खान,एसीबीईओ प्रथम आनन्दराज आर्य,एसीबीईओ द्वितीय दीपक गहलोत,एपीसी कांतिलाल खत्री,एपीसी दुर्गेश गर्ग,डीएलसीईओ कांतिलाल आर्य सहित सिरोही ब्लॉक के समस्त उमा व महात्मा गांधी विद्यालयों के संस्था प्रधान उपस्थित रहे वाकपीठ सचिव अमृतलाल माली प्रधानाचार्य कालन्द्री ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया अन्त में वाकपीठ अध्यक्ष भँवरलाल पुरोहित प्रधानाचार्य वराडा द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया।

Share.
Leave A Reply